किबिथू Kibithu | |
---|---|
किबिथू और लोहित नदी | |
निर्देशांक: 28°17′02″N 97°00′58″E / 28.284°N 97.016°Eनिर्देशांक: 28°17′02″N 97°00′58″E / 28.284°N 97.016°E | |
देश | ![]() |
राज्य | अरुणाचल प्रदेश |
ज़िला | अंजॉ ज़िला |
ऊँचाई | 1240 मी (4,070 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 723 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | ज़ेख्रिंग, हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 792104 |
किबिथू भारत के अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ ज़िले में स्थित एक क़स्बा है। यह भारत का पूर्वोत्तम स्थाई रूप से आबाद स्थान माना जाता है और उस त्रिबिन्दु के समीप स्थित है जहाँ भारत, तिब्बत (चीन) और बर्मा की सीमाएँ मिलती हैं। लोहित नदी (जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक मुख्य उपनदी है) भी इसी के पास तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है।[1][2]