किया ईवी6

किया ईवी6

किया ईवी6 जीटी-लाइन
अवलोकन
निर्माता किआ
निर्माण 2021–अबतक
मॉडल वर्ष 2022–अबतक (उत्तर अमेरिका)
उद्योग दक्षिण कोरिया: ह्वासुंग (ह्वासुंग प्लांट)
डिज़ाइनर
  • ली ह्यो-सुंग और चोई होंग-सोक[1]
बॉडी और चेसिस
श्रेणी कोम्पेक्ट क्रॉसओवर एसयूवी
बॉडी स्टाइल 5-दरवाजों वाली एसयूवी
ख़ाका
  • पीछली मोटर, पीछले पहियों को चलाती है
  • दो मोटर, सभी पहियों को चलाती है
प्लेटफार्म हुंडई ई-जीएमपी
सम्बंधित
  • हुंडई इयोनिक़ 5
  • हुंडई इयोनिक़ 6
  • किया ईवी9
  • जेनेसिस जीवी60
पावरट्रेन
विद्युत मोटर स्थायी चुंबक तुल्यकालिक मोटर
पावर आउटपुट 125–430 कि॰वाट (170–585 मीट्रिक अश्वशक्ति; 168–577 अश्वशक्ति)
ट्रांसमिशन एकल गति वाली रिडक्शन गियर
बैटरी

58 किलो वॉट घंटा या 77.4 किलोवॉट घंटा या 84.0 किलोवॉट घंटा बैट्री निकल-कोबाल्ट-मैगनीज लिथियम[2]

[3]
विद्युत सीमा 510 कि॰मी॰ (317 मील) तक
चार्जिंग
आयाम
व्हीलबेस 2,900 मि॰मी॰ (114.2 इंच)
लंबाई 4,680–4,695 मि॰मी॰ (184.3–184.8 इंच)
चौड़ाई 1,880–1,890 मि॰मी॰ (74.0–74.4 इंच)
ऊँचाई 1,550 मि॰मी॰ (61.0 इंच)
1,545 मि॰मी॰ (60.8 इंच) (GT)
वजन 1,825–2,090 कि॰ग्राम (4,023–4,608 पौंड)

किया ईवी6 (Kia EV6) किया द्वारा निर्मित एक इलेक्ट्रिक बैट्री संचालित कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है या सरल शब्दों में इलेक्ट्रिक कार है।[7][8] ये मॉडल मार्च 2021 में पेश किया गया। किया द्वारा पेश यह पहला इलेक्ट्रिक वाहन है और हुंडई आयोनिक 5 के समान इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर विकसित पहला मॉडल है।[9][10] ये किया इलेक्ट्रिक कारों की शृंखला के लिए निर्धारित नये नामकरण के तहत नामित पहला मॉडल भी है जो ईवी1 से ईवी9 तक होगा।[11] ईवी6 2022 की यूरोपीयन कार ऑफ़ द ईयर भी बनी।

15 मार्च 2021 को ईवी6 की कुछ तस्वीरें जारी की गयी और 2 अगस्त 2021 को प्रमोचित किया गया।[12][13][14] इसे सीवी कोडनाम से विकसीत किया गया।।[15] यह ई-जीएमपी इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला किया मॉडल है। कंपनी जीटी मॉडल के 3.5 सैकण्ड में 0–100 किमी/घंटा (0–62 मील/घंटा) तक पहुँचने का दावा करती है। इसके लिए दोनों मोटर 430 किलोवॉट शक्ति देती है जिससे मिशेलिन पायलट स्पोर्ट 4एस टायर, पीछे इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित सस्पेंशन तथा 740 न्यूटन-मीटर आघूर्ण उत्पन्न होता है।[16]

इसमें अंदर एक पैनोरमिक वक्राकार स्क्रीन पैनल है, जो नेविगेशन स्क्रीन के नीचे इन्फोटेनमेंट (ज्ञानरंजन) और एचवीएसी (ऊष्मा देना, हवादार बनाना और वातानुकूलन) के बीच ट्रांज़िशन के लिए कंट्रोलर के साथ-साथ हीटेड सीट के साथ-साथ स्टीयरिंग व्हील का उपयोग करने के लिए टच बटन के साथ अधिक जगह खोलता है। इससे चालक को काफी सहायता मिलती है। ईवी6 का बूट स्पेस 520 ली (18.4 घन फुट) (वीडीए मानक) है और पीछे की सीटों को मोड़ने पर इसे 1,300 ली (45.9 घन फुट) तक बढ़ाया जा सकता है। क्रॉसओवर को इंटीरियर (अंदर की तरफ) सामग्री, कपड़े या कृत्रिम साबर/चमड़े की सीटें और चारों तरफ प्रकाश को पर्यावरण के अनुकूल होने का दावा किया जाता है। इसमें संवर्धित वास्तविकता हेड-अप डिस्प्ले (ऐसी स्क्रीन जिसे चालक आराम से देख सके) को 360° कैमरा विकल्प, रिमोट कंट्रोल्ड पार्किंग के साथ-साथ लेन फॉलो असिस्ट, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट 2 होने का भी दावा किया जाता है।[17]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "DM/217 879". विपो. अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  2. "2022 Kia EV6 US Specs Compared: Battery, Range, Price And More". इंसाइडईवीएस (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  3. "2025 Kia EV6 refresh teased". कार एंड ड्राइवर (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  4. "KIA EV6 Specifications". बैट्री चार्ज. किया. मूल से 2022-10-17 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  5. "Kia EV6 brochure" (PDF). अभिगमन तिथि 21 April 2022.
  6. वेनट्रॉब, सेठ (2022-02-04). "Kia EV6 first drive: 10 things I didn't know about the big 310-mile every-person sportwagon". इलेक्ट्रेक (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  7. "Kia adopts 'EV' nameplate nomenclature as it teases EV6". ऑटोमोटिव न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). 2021-03-08. अभिगमन तिथि 2021-03-09.
  8. "Here's a sneaky glimpse of the Kia EV6 electric car". टॉप गियर (अंग्रेज़ी में). 2021-03-08. अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  9. "Kia EV6 teaser gives us our first look at the E-GMP-based electric car". ऑटोब्लोग (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  10. हेराल्ड, द कोरिया (2021-03-30). "Kia fully unveils EV6, the first EV launch since rebranding". कोरिया हेराल्ड (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2014-07-19.
  11. हॉफ़मैन, कॉनर (2021-03-09). "2022 Kia EV6 Will Be First of 11 Promised Electric Cars". कार एंड ड्राइवर (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  12. "Kia starts selling the EV6, an all-electric SUV". 《koreajoongangdaily》. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  13. "Kia's EV6 electric vehicle boasts distinctive crossover-inspired design". 《Aju Business Daily》. मूल से 24 जनवरी 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  14. "Kia Unveils EV6, Its First All-electric Vehicle". 《Businesskorea》. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  15. "Kia CV Electric Crossover Officially Confirmed For March Debut". मोटर1 (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-19.
  16. "2023 Kia EV6 GT review: True electric GT?". हेनरी मैन | द कनेक्टेड (अंग्रेज़ी में). 2023-08-19. अभिगमन तिथि 2024-07-20.
  17. "New 2021 Kia EV6: UK prices and specifications confirmed". ऑटो एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-20.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]