![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय | |
---|---|
स्थापित | 1993 |
प्रकार: | सार्वजनिक |
कुलाधिपति: | डॉ॰ मंगला राय |
अवस्थिति: | सेलीसीह, मिज़ोरम, भारत |
परिसर: | शहरी क्षेत्र |
जालपृष्ठ: | www.vetcolcau.org |
![]() | |
केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना संसद के अधिनियम केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 1992 (1992 का सं.40) के द्वारा हुई है। अधिनियम भारत सरकार ने कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक अधिसूचना जारी करके 26 जनवरी 1993 से लागू किया गया है।
विश्वविद्यालय में प्रथम कुलपति के कार्यालय ग्रहण करने के बाद 13 सितम्बर 1993 से आरंभ हो गया इस विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार छ: पूर्वोत्तर राज्यों में है अर्थात् अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपूरा है तथा इसका मुख्यालय मणिपुर में इम्फाल में है।
विश्वविद्यालय अपने क्षेत्राधिकार में आनेवालें छ: राज्यों में निम्नलिखित सात प्रमुख परिसर स्थापित करने के लिए प्राधिकृत है:
अब तक 5पॉँच कालेज अर्थात् कृषि कालेज इम्फाल, मणिपुर, पशु चिकित्सा विज्ञान तथा पशु पालन कालेज, सेलिसीह, मिजोरम, मत्यिसिकी कालेज, लेम्बुचेरा, त्रिपूरा, बागवानी तथा वानिकी कालेज, पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश और गृह विज्ञान कालेज, तुरा, मेघालय ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है। दो अतिरिक्त कालेजों अर्थात् इंजिनियरिंग तथा पोस्ट हारवेस्ट प्रौघोगिकी कालेज सिक्किम और स्नातकोत्तर, अध्ययन कालेज, मेघालय अगले दो वित्तिय वर्षों में कार्य करने लगेगें।
यह कालेज स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तरों पर क्रमश: बी एस सी (कृषि) तथा एम एस सी (कृषि) में डिग्री प्रदान करने हेतु अनुदेश देता है विश्वविद्यालय की स्थापना से अबतक में बी एस सी (कृषि) में 298 विद्यार्थियों ने, तथा एम एस सी (कृषि) में 101 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक अपने डिग्री कोर्स पूरे किए। वर्ष 2004 के दौरान इस कालेज के 12 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा संचालित अखिल भारतीय परीक्षा के माध्यम से जे आर एफ/ एम एस सी (कृषि) में प्रवेश हेतु सफलता प्राप्त की। इस समय कृषि कालेज में 28 (कृषि) विघार्थियों सहित 191 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर हैं।
यह कालेज 5 वर्षीय बी वी एस सी तथा पशु पालन डिग्री कार्यक्रम चलाता है। 2002-3 प्रथम बैच के 8 विद्यार्थियों ने यह पाठ्यक्रम पास किया। 2003-04 दूसरे बैच में शैक्षणिक सत्र में दस विद्यार्थी पास हुए। इन दस विद्यार्थियों में सें 8 (आठ) विघार्थियों ने भारतीय आधार पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित जे आर एफ/ स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा पास की।
कालेज 4 वर्षीय बी एफ एस सी डिग्री कार्यक्रम चलाता है। 2001-02 में पहले बैच में 5 विघार्थियों ने की बी एफ एस सी डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त की वर्ष 2002-3 में 10 विद्यार्थी सफल हुए। वर्ष 2003-4 में तीसरे बैच में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा ली गई जे आर एफ स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा पास की।
इस समय कालेज 4 वर्षीय बी एस सी (बागवानी) डिग्री कार्यक्रम प्रस्तुत करता है। 1 वर्ष 2003-04 शैक्षणिक सत्र के पहले बैच 16 विद्यार्थी पास हुए। इसमें से 13(तेरह) विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ली गई जे आर एफ/ स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा पास की।
कालेज 4 वर्षीय बी एस सी (गृह विज्ञान) डिग्री कार्यक्रम चलाता है, इसके शैक्षणिक सत्र 2005-06 में 10 विद्यार्थियों के नामाकंन से शुरू कर दिया।
कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग देश में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा के समन्वय और संवर्धन का कार्य करता है। डेयर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई सी ए आर) के लिए आवश्यक सरकारी संयोजन प्रदान करने का कार्य करता है। इस प्रमुख अनुसंधान संगठन में वैज्ञानिक क्षमता 6000 से अधिक है और इसका देशभर में 47 संस्थानों का देशव्यापी नेटवर्क है जिसमें समस्त 4 समकक्ष विश्वविद्यालय, 5 राष्ट्रीय कार्यालय, 31 राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र, 12 परियोजना निदेशालय, 89 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना और 38 कृषि विश्वविद्यालय शामिल हैं।
कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग भारत में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए नोडल अभिकरण है। विभाग विदेशी सरकारों, संयुक्त राष्ट्र, सी जी आई ए आर तथा अन्य बहुपक्षीय अभिकरणों से कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए सम्पर्क स्थापित करता है। कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग विभिन्न भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों / भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए समन्वय का कार्य भी करता है।
कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के मुख्य कार्य निम्न है:
निम्नलिखित विषय भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची-1 में शामिल हैं:
संध शासित क्षेत्र के लिए उपर्युक्त भाग 1 में दिये गये विषय, जो इन संघ शासित क्षेत्र में आते हैं और इसके अतिरिक्त निम्नलिखित विषय भारत के संविधान की 7वीं अनुसूची की सूची 2 में शामिल है।