केवटी जलप्रपात | |
---|---|
Keoti Falls | |
![]() रीवा, मध्य प्रदेश में केवटी जलप्रपात | |
अवस्थिति | रीवा ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत |
निर्देशांक | 24°48′58″N 81°27′11″E / 24.816°N 81.453°E |
प्रकार | अंशों में |
कुल ऊँचाई | 98 मीटर (322 फीट) |
प्रपात संख्या | 1 |
जलमार्ग | महाना नदी (तमसा नदी की एक उपनदी) |
केवटी जलप्रपात (Keoti Falls) या क्योटी जलप्रपात (Kyoti Falls) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रीवा ज़िले में स्थित एक जलप्रपात है। यह भारत का 24वाँ सबसे ऊँचा जलप्रपात है और महाना नदी पर स्थित है, जो तमसा नदी की एक उपनदी है।[1][2]
केवटी (क्योंटी) जलप्रपात रीवा से 38 किलोमीटर (24 मील) दूर स्थित है। यह क्षेत्र सिरमौर तहसील (चित्रकूट पहाड़ियों) के क्योंटी गांव में है, जो कैमूर पर्वतमाला का भाग है।[3]