कोट्टपुरम Kottapuram കോട്ടപ്പുറം | |
---|---|
कोट्टपुरम नदी व सेतु, और मछुआरों के जाल | |
निर्देशांक: 10°11′53″N 76°12′32″E / 10.198°N 76.209°Eनिर्देशांक: 10°11′53″N 76°12′32″E / 10.198°N 76.209°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | केरल |
ज़िला | त्रिस्सूर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 6,727 |
भाषा | |
• प्रचलित | मलयालम |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
कोट्टपुरम (Kottapuram) भारत के केरल राज्य के त्रिस्सूर ज़िले में स्थित एक नगर है। प्रशासनिक रूप से यह कोडुंगलूर नगरपालिका के अंतर्गत आता है।[1][2]
यहाँ सन् 1523 में पुर्तगालियों ने एक दुर्ग बनाया था, जिसे बाद में स्थानीय ज़ामोरिन राजा ने ध्वस्त कर दिया और अब उसके अवशेष यहाँ देखे जा सकते हैं। यह कोट्टपुरम नदी के किनारे स्थित है।
कोट्टपुरम पेरियार नदी के उत्तर में स्थित है। पश्चिम दिशा में समीप ही अरब सागर का तट है।