क्राउन पर्वत | |
---|---|
हुआंग गुआन शान The Crown / Huang Guan Shan | |
चीन-अधिकृत शक्सगाम घाटी में स्थिति | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,295 मी॰ (23,934 फीट) [1] 84वाँ सर्वोच्च |
उदग्रता | 1,919 मी॰ (6,296 फीट) [2] |
सूचीयन | चरम उदग्र शिखर |
निर्देशांक | 36°06′30″N 76°12′45″E / 36.10833°N 76.21250°Eनिर्देशांक: 36°06′30″N 76°12′45″E / 36.10833°N 76.21250°E [2] |
भूगोल | |
स्थान | शक्सगाम घाटी, चीन-अधिकृत कश्मीर |
मातृ श्रेणी | वेस्म पर्वतमाला, काराकोरम |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 1993[3] |
सरलतम मार्ग | ढलान पर चढ़ाई |
क्राउन पर्वत (The Crown) काराकोरम पर्वतमाला की वेस्म पर्वतमाला (येंगीसोगत) नामक उपश्रेणी का सर्वोच्च पर्वत है। यह शक्सगाम घाटी में स्थित है जहाँ चीन का क़ब्ज़ा है लेकिन जिसे भारत अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग मानता है। चीन ने इस पर्वत का नाम हुआंग गुआन शान (Huang Guan Shan) रखा है और इस क्षेत्र को शिंजियांग प्रान्त के तहत प्रशासित करता है। क्राउन पर्वत 7,295 मीटर (23,934 फ़ुट) ऊँचा है और विश्व का 84वाँ सर्वोच्च पर्वत है।[1]