क्वान्त (रूसी: Квант, अंग्रेज़ी: Kvant) रूस की एक लोकप्रिय वैज्ञानिक पत्रिका है जो भौतिकी और गणित सम्बन्धी लेख प्रकाशित करती है। इसे पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी और शिक्षक होते हैं। इसका प्रकाशन सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९७० में हुआ था और उस देश के खंडीकरण के बाद रूस में जारी रहा। १९९०-२००१ के काल में क्वान्त के कुछ चुने हुए लेख अंग्रेज़ी द्विमासिक पत्रिका 'क्वान्टम मैगज़ीन' में भी प्रकाशित हुए थे। १९९३-२००१ काल में कुछ का अनुवाद यूनानी भाषा में भी किया गया था।[1]