खट्टा मीठा (1978 फ़िल्म)

खट्टा मीठा

खट्टा मीठा का पोस्टर
निर्देशक बासु चटर्जी
लेखक बासु चटर्जी
निर्माता रोमू एन. सिप्पी
गुल आनन्द
अभिनेता अशोक कुमार,
राकेश रोशन,
बिन्दिया गोस्वामी,
पर्ल पदम्सी,
डेविड अब्राहम
संगीतकार राजेश रोशन
प्रदर्शन तिथियाँ
6 जनवरी, 1978
देश भारत
भाषा हिन्दी

खट्टा मीठा 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह बासु चटर्जी द्वारा निर्देशित है।[1] इसमें अशोक कुमार, राकेश रोशन, बिन्दिया गोस्वामी, पर्ल पद्मसी, देवेन वर्मा, डेविड अब्राहम, रंजीत चौधरी, प्रीति गाँगुली, प्रदीप कुमार और इफ़्तेख़ार हैं।

फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया है। 26वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में, देवेन वर्मा को हास्य अभिनेता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन प्राप्त हुआ था। लेकिन उन्हें पुरस्कार चोर के घर चोर के लिए मिला। गोलमाल 3 (2010) इस फिल्म से प्रेरित है।

संक्षेप

[संपादित करें]

होमी मिस्त्री (अशोक कुमार) एक पारसी विधुर आदमी है। वह रिटायर होने वाला है। वह अपने चार बेटों के साथ एक छोटे से घर में रहता है। उसे एहसास होता है कि उसे भावनात्मक सहारे तथा अपने बेटों की देखभाल के लिए किसी की ज़रूरत हो सकती है। इसलिए वह दोबारा शादी करने का फ़ैसला करता है।

उसका दोस्त सोली (डेविड अब्राहम) उसे एक और पारसी विधवा नर्गिस सेठना (पर्ल पद्मसी) से मिलवाता है। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। जब दोनों परिवारों को इस विवाह के बारे में पता चलता है तो वे हंगामा खड़ा हो जाता है।

दोनों परिवार एक-दूसरे के साथ कैसे तालमेल बिठाना सीखते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान निकालते हैं। यही कहानी का कथानक है।

मुख्य कलाकार

[संपादित करें]

सभी गीत गुलज़ार द्वारा लिखित; सारा संगीत राजेश रोशन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."थोड़ा है"किशोर कुमार, लता मंगेशकर 7:19
2."रोल गोल"किशोर कुमार, अमित कुमार3:09
3."मम्मी ओ मम्मी"किशोर कुमार3:08
4."खट्टा मीठा"किशोर कुमार, उषा मंगेशकर4:52
5."तुमसे मिला था प्यार"किशोर कुमार, लता मंगेशकर3:54
6."फ्रेनी ओ फ्रेनी"अमित कुमार, शैलेन्द्र सिंह7:06

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]
वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1979 देवेन वर्मा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार नामित

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "रजनीगंधा से खट्टा मीठा तक, मिडिल क्लास की खूबसूरती को स्क्रीन पर फिल्माने में माहिर थे बासु चटर्जी". इण्डिया टीवी. 4 जून 2020. अभिगमन तिथि 5 सितम्बर 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]