खुनयंग छिश Khunyang Chhish | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,852 मी॰ (25,761 फीट) [1] विश्व का २१वाँ सबसे ऊँचा पर्वत |
उदग्रता | 1,765 मी॰ (5,791 फीट) [1] |
सूचीयन | चरम उदग्र शिखर |
निर्देशांक | 36°12′19″N 75°12′28″E / 36.20528°N 75.20778°Eनिर्देशांक: 36°12′19″N 75°12′28″E / 36.20528°N 75.20778°E [2] |
भूगोल | |
स्थान | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर |
मातृ श्रेणी | हिस्पर मुज़ताग़, काराकोरम |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | अगस्त 26, 1971 में आन्द्रेई हाइनरिख़, यान स्त्रिचिन्स्की, रिचर्ड चफिरस्की और आन्द्रेई ज़ावादा द्वारा |
सरलतम मार्ग | हिमानी व बर्फ़ पर चढ़ाई |
खुनयंग छिश या कुनयंग किश काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। खुनयंग छिश विश्व का २१वाँ सबसे ऊँचा और पाकिस्तानी नियंत्रित क्षेत्रों का ८वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह अपने आसपास के क्षेत्र से अचानक ४००० मीटर बढ़ी हुई ऊँचाई के लिये जाना जाता है। यह निकटवर्ती हुन्ज़ा वादी से ५५०० मीटर अधिक ऊँचा है।
अमेरिकी ऐल्पाइन क्ल्ब के अनुसार 'खुनयंग छिश' का मतलब 'कोने पर स्थित पर्वत' होता है।[3]