गरिमा जैन | |
---|---|
जन्म |
13 मार्च 1993![]() |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री |
धर्म | हिन्दू धर्म |
गरिमा जैन एक भारतीय अभिनेत्री हैं।[1][2] उन्होंने मर्दानी 2 (2019),[3] आफत-ए-इश्क (2021) और गंदी बात 4, XXX (वेब श्रृंखला) सीजन 2, तंत्र (टीवी श्रृंखला) और मस्तराम जैसी वेब सीरीज़ में काम किया है।[4][5]
गरिमा जैन का जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में शनिवार, 13 मार्च 1993 को हुआ था ।[6][7] उसकी राशि मीन है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर के शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, एडवांस एकेडमी और विद्या सागर स्कूल से की और स्नातक की पढ़ाई करने के लिए प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) गईं।
2015 में सीरियल ‘दोस्ती यारियां मनमर्जियां’ से उन्होंने टीवी दुनिया में डेब्यू किया। इसके अलावा गरिमा जैन मिसिस कौशिक की पाँच बहुएँ, ‘मैं ना भूलूंगी’, स्टार प्लस की महाभारत (२०१३ धारावाहिक), कवच (धारावाहिक), ‘आज की हाउसवाइफ सब जानती है’ में भी नजर आईं थीं।[8][9] 2013 में, गरिमा ने महाभारत (२०१३ धारावाहिक) में दुःशला की भूमिका निभाई। उन्होंने सीरियल ये है मोहब्बतें में भी काम किया। गरिमा ने 2016 में टीवी सीरियल शक्ति - अस्तित्व के एहसास की में काम किया है।[10][11][12] बाद में उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण में काम किया। 2021 में, गरिमा की नई वेबसीरीज द प्रयाग राज (अध्ययन सुमन के विपरीत) रिलीज़ की जाएगी।
गरिमा जैन एक प्रशिक्षित गायिका और कथक नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने 2009 में 9 मिनट 2 सेकंड में 1000 राउंड का प्रयास करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।[13]
गरिमा शुरुआत में 2018 में कुछ महीनों के लिए विवियन डीसेना के साथ संबंध में थी। 2019 में, वह एक हीरा व्यापारी, राहुल सराफ, से सगाई की थी,[14] लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था ।