गुजराती विश्वकोश गुजराती भाषा का प्रथम तथा एकमात्र विश्वकोश है। इसका प्रकाशन गुजराती विश्वकोश ट्रस्ट द्वारा किया गया है। यह २५ भागों में है तथा १६६ से अधिक विषयों पर २,३०,००० से अधिक लेख हैं।
गुजराती भाषा में ज्ञानकोश बनाने का विचार सर्वप्रथम संत श्री मोटाने के मन में आया। इसके लिये उन्होने गुजरात विश्वविद्यालय को १० लाख रूपयों का दान दिया। विश्वविद्यालय ने इसके लिये एक विभाग रचकर डॉ॰ धीरुभाइ ठाकर को इसका कार्य सौंपा। किन्तु सरकारी सहायता न मिलने के कारण काम आगे न बढ़ सका। १९८५ में गुजराती विश्वकोश ट्रस्ट की स्थापना हुई। श्रेणीक्भाइ कस्तुरभाइ उसके प्रथम अध्यक्ष बने।
|
|
|
|
|
Gujarati Vishwakosh से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |