गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँहरियाणा के सिरसा में स्थित संस्था डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख था।[2] डेरा सच्चा सौदा की स्थापना १९६८ में शाह मस्ताना जी द्वारा की गई थी। गुरमीत इस संस्था के तीसरे प्रमुख थे। इनके कार्यकाल में डेरा का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार हुआ और इनके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा में कई सकारात्मक कार्य किये गए, नए नए प्रयोग किए गए, वहीं वे हमेशा विवादों में भी बने रहे। विवादों की परिणति 25 अगस्त 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के रूप में हुई।[3] इस मामले में राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रूपये जुर्माने की सजा हुई। और राम रहीम को पत्रकार राम चन्द्र छत्रपति हत्या काँड में 11 जनवरी 2019 को दोषी करार दिया गया व दिनांक 17 जनवरी 2019 को सीबीआई की विशेष आदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।
गुरमीत राम रहीम सिंह सिद्धू मूल के पंजाबी जाट है। स्वयं गुरमीत राम रहीम सिंह के अनुसार उसका जन्म १५ अगस्त १९६७ को माता नसीब कौर और पिता मघर सिंह के यहाँ गुरूसर मोदिया गांव में हुआ था। यह परिवार डेरा सच्चा सौदा का भक्त था।
डेरा के द्वितीय प्रमुख शाह सतनाम जी ने गुरमीत सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की कमान राम रहीम ने 90 के दशक में संभाली थी। गद्दी संभालने के बाद वे भी परंपरानुसार सत्संग, प्रवचन आदि देने लगे। इनके नेतृत्व में डेरे के भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई। आमतौर पर व्यक्तिगत आध्यात्म पर केंद्रित इस संस्था को इन्होंने सामाजिक रूप से सक्रिय बनाया। इनके द्वारा कई प्रकार के सकारात्मक सामजिक कार्य किए गए, यथा:
सर्वधर्म समभाव का संदेश देने के लिए इन्होंने अपने नाम में कई सम्प्रदायों के नाम शामिल किए व अपना नाम गुरमीत सिंह से बदलकर गुरमीत राम रहीम सिंह रखा।
जातिप्रथा की समाप्ति का आह्वान किया तथा अपने भक्तों से जातिवाचक नाम हटाकर इन्साँ नाम लगाने को प्रेरित किया।
कई वेश्याओं को अपनी पुत्री का दर्जा देकर अपनाया व अनुयायियों से आह्वान कर उनके घर बसाए।
बालिका भ्रूण ह्त्या के विरुद्ध अभियान चलाया। अनुयायियों को प्रेरित किया कि यदि एक से अधिक पुत्र हों तो दूसरे पुत्र को घर-जमाई के रूप में कन्या के मातापिता की सेवा करने को कहें।
सामूहिक रक्तदान अभियान आदि के कई कीर्तिमान स्थापित किए गए।
आपदा प्रबंधन के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन वैलफेयर फोर्स के नाम से प्रशिक्षित अनुयायियों के दल का गठन किया गया।
व्यापक स्तर पर सफाई अभियान छेड़ा। इसके अंतर्गत हजारों डेरा प्रेमियों द्वारा एक ही दिन में पूरे शहर की सफाई के कई अभियान संपन्न किए।[4]
नशे के विरुद्ध आभियान चलाया।
रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती अपनाने की मुहिम चलाई।
MSG के नाम से कई उत्पाद भी बनाने शुरु किए जिससे कई लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ।
आधुनिक पीढ़ी को संदेश देने के लिए फिल्में बनाईं तथा आधुनिक शैली में गायन भी किया।
राम रहीम का पहला म्यूजिक ऐल्बम 'हाइवे लव चार्जर' नाम से 2014 में आया था। गुरमीत राम रहीम सिंह ने 2015 में फिल्मों में प्रवेश किया था। 5 फिल्मों का भी निर्माण किया।[5][6]
25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप(बलात्कार) केस में दोषी करार दिया। जिसकी वजह से पँचकुला और सिरसा मेँ दंगे हुए और प्रशासन की कारवाई से सरकारी आकड़ोँ के अनुसार 38 मौत हुई। सजा पर फैसला 28 अगस्त 2017 को आया।[7] जिसमें न्यायालय ने उन्हें 20 साल जेल व 30 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उनके खिलाफ दो बलात्कार के मामलों में 20 साल की जेल की सजा दी [8]
24 अक्टूबर 2020 को अस्पताल में भर्ती उनकी माँ से मिलने के लिए उन्हें एक दिन पैरोल दी जाती है।[9][10]
21 मई 2021 को बिमार माँ से मिलने के लिए 12 घंटे (सूर्योदय से सूर्यास्थ तक) की पैरोल मिलती है।[11]
7 फरवरी 2022 को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली। इस फरलो के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।[12][13]
17 जून 2022 को गुरमीत राम रहीम को ३० दिन की पैरोल मिली, जिस दौरान उन्होने अपने बागपत (उत्तर प्रदेश )स्थित आश्रम में समय बिताया[14][15]
14 अक्टूबर 2022 को गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया जिस दौरान वह एक बार फिर अपने बागपत (उत्तर प्रदेश) स्थित आश्रम में रहे [16]
उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में पैरोल के दौरान भारतीय हैंडबॉल महिला टीम की पूर्व कप्तान ने गुरमीत राम रहीम से वर्चुअल तरीके से आशीर्वाद मांगा। [17][18] वर्चुअल संवाद के दौरान हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने गुरमीत राम रहीम से आशीर्वाद लिया। गुरमीत राम रहीम के ऑनलाइन प्रवचन में करनाल के मेयर व हिसार मेयर की पत्नी ने आशीर्वाद लिया।। [19] 14 नवंबर 2022 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। [20][21][22] बरनावा में पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम ने ट्रैक्टर चलाकर वीडियो शूट करवाया और जैविक खेती की बात कही। [23][24] पैरोल के दौरान ऑनलाइन प्रवचन में गुरमीत राम रहीम ने कहा कि रावण दुनिया का पहला सफल क्लोनर था। उन्होंने कहा कि रावण ने क्लोन बनाकर एक लाख बच्चे पैदा किए। गुरमीत राम रहीम ने महाभारत और रामायण काल की कई जड़ी-बूटियों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि डीएनए के सुपर स्पेशलिस्ट के आने से पूरी दुनिया में एक नई क्रांति आ सकती है। राम रहीम ने अंडर 12 के एक शूटर खिलाड़ी को भी शूटिंग के टिप्स दिए। [25][26][27][28] पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम ने कई जगह ऑनलाइन प्रवचन किए व नशा त्यागने का संदेश दिया। गुरमीत राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में उनसे आशीवार्द लेने के लिए नेताओं की लाइन लगी रही। [29][30][31][32][33]
21 जनवरी 2023 को राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलती है।[34]
20 जुलाई 2023 को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिलती है।[35]
20 नवम्बर 2023 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी जाती है और इस तरह यह एक ही वर्ष में तीसरी बार छूट दी गई है।[36]
19 जनवरी 2024 को राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिलती है। यह राम रहीम की लगातार 8वीं पैरोल है।[37]