गोंडवाना गणतंत्र पार्टी | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | गोंगपा |
गठन | 13 जनवरी 1991 |
मुख्यालय | तिवार्ता गाँव, तह. कटघोरा, कोरबा जिला, छत्तीसगढ़ |
लोकसभा मे सीटों की संख्या | 0 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या | 0 |
रंग | पीला |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी या (गोगपा) भारत का एक पंजीकृत राजनैतिक दल है, जोकि वर्तमान में तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के नेतृत्व में है। पार्टी का गठन दिवंगत श्री हीरा सिंह मरकाम के द्वारा किया गया था।[1][2] यह मुख्य रूप से जल, जंगल, जमीन,शिक्षा, रोजगार, तथा आदिवासी समाज और उसकी राजनीति के लिए काम करता है।[3][4][5]
गोगपा का गठन 1991 में गोंड समाज के अधिकारों के लिए, और मध्य भारत में गोंडवाना के एक अलग गोंडवाना राज्य की स्थापना के लिए गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वारा किया गया था। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य का गठन करना पड़ा।
• 2003 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 41 सीटो पर अपने उम्मीदवार को उतारा था। पार्टी को 1,56,916 वोट मिले थे।
• 2008 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 54 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारा था। पार्टी को 1,71,121 वोट मिले थे।
• 2013 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 44 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारा था। पार्टी को 2,05,325 वोट मिले थे।
• 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारा था। पार्टी को 2,47,428 वोट मिले थे।
• 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा था। जिनमे पार्टी के अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी निर्वाचित हुए।
2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोगपा के आठ उम्मीदवार थे, जिन्होंने एक साथ 11,262 मत हासिल किए थे।
2003 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव[6] में गोगपा ने 61 उम्मीदवारों को उतारा था, जिन्हें एक साथ 5,12,102 वोट मिले थे। और तीन उम्मीदवार चुने गए।
2004 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से उम्मीदवारों को खड़ा किया था।[7][8]
2018 में पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था।
2023 में पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था।