गौरव शर्मा | |
---|---|
चित्र:Gaurav Sharma (author).jpg | |
जन्म | 4 मार्च 1992 दिल्ली, भारत[1] |
पेशा | लेखक[2] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उच्च शिक्षा | लंगारा कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय |
उल्लेखनीय कामs | गॉन आर द डेज; डेवेलपमेंट एंड कम्युनिकेशन मोर्फोसिस |
सक्रिय वर्ष | 2011–present |
वेबसाइट | |
http://authorgauravsharma.com |
गौरव शर्मा (अंग्रेज़ी: Gaurav Sharma) (जन्म: 4 मार्च 1992) एक भारतीय लेखक हैं जो अपनी अर्ध आत्मकथा उपन्यास गॉन आर द डेज के लिए जाने जाते हैं।[3][4][5][6][7] इस उपन्यास से पहले गौरव पत्रकारिता और जनसंचार के विषयो पर तीन पाठ्यपुस्तके लिख चुके हैं।[8]
गौरव का बचपन सीतामढ़ी में अपने दादा-दादी से साथ बीता जहा पर उन्होंने एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल से से पढाई की।[9] साल 2014 में उन्होंने दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जान संचार में स्नातक किया।[10] 2016 में गौरव ने लंगारा कॉलेज से बिज़नेस में पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्राप्त किया।[11] गौरव अभी कनाडा में रहते हैं।[12]
गौरव ने अपना करियर जिम्स रेडियो 90.4 MHz, बिज़नेस स्टेनडर्ड, इंडिया टुडे ग्रुप और NDTV के साथ बतौर प्रशिक्षु काम किया।[13]
साल 2011 में उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में अपनी पहली पाठ्यपुस्तक, डिज़ाइन एंड ग्राफ़िक्स रीडीफाइंड लिखी।[14] 2013 में फोटोग्राफी रीडीफाइंड लिखी।[15] उनकी किताब डेवेलपमेंट एंड कम्युनिकेशन मोर्फोसिस वर्ष 2014 में अभिज्ञान प्रकाश के द्वारा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में विमोचित हुई।[16] नेशनल इंसटीरुते ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, अहमदाबाद ने इनकी इस किताब को औपचारिक रूप से अपने पुस्तकालय में शामिल कर लिया है।[17]
वर्ष 2016 में गौरव ने गॉन अरे द डेज लिखी। किताब एक अर्ध आत्मकथा उपन्यास है जो भारत के पुस्तक बाजार और मीडिया में खासी चर्चा का विषय बानी।[18][19] गौरव मीडियम और यूथ की आवाज़ के ब्लॉगर भी हैं।[20][21]