गौहर खान | |
---|---|
जन्म |
23 अगस्त 1983[1] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | २००३–वर्तमान |
संबंधी | निगार खान[2] (बहन) |
गौहर खान बॉलीवुड फिल्मो एवं टीवी सीरिअल की अभिनेत्री हैं।[3][2] वें भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन ७ की विजेता हैं।[4] गौहर 'इशकजादे' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' सहित कई और फिल्मों में भी नजर आईं।[5]
खान ने मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार, पायल जैन और नीता लुल्ला के लिए मॉडलिंग की है। उसने कई टीवी विज्ञापनों जैसे फोर्ड इकोन, बजाज ऑटो, ओपल कार और तनिष्क ज्वेलरी में भी काम किया है। 2002 में, 18 वर्ष की आयु में, उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जहाँ वह चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उस वर्ष के अंत में, उसने मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2009 में यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर से अपने अभिनय की शुरुआत की। खान ने 2012 की रोमांटिक ड्रामा इशकजादे में चांद बीबी का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने दो आइटम नंबर "झल्ला वाले" और "छोकरा जवां" भी किए थे। 2021 में, गौहर ने अमेजन वेब श्रृंखला तांडव में मैथिली शरण की भूमिका निभाई।[6]
अभिनेत्री निगार खान इनकी बड़ी बहन हैं।[2] ज़ैद दरबार के साथ में रिलेशनशिप में हैं, ये दोनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में मिले और वाही इन्हें प्यार हो गया था।[7][2]
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |