इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (May 2022) स्रोत खोजें: "ग्रेटर कश्मीर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
प्रकार | दैनिक समाचारपत्र |
---|---|
प्रारूप | प्रिन्ट |
स्वामित्व | जीके कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड |
प्रकाशक | जीके कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड |
प्रधानसंपादक | फ़याज़ अहमद कालू |
संस्थापना | 1987 |
राजनैतिक दृष्टिकोण | स्वतंत्र |
भाषा | अंग्रेजी |
मुख्यालय | श्रीनगर |
वितरण | 1,000,000+ प्रति दिन (लगभग) |
भगिनी समाचारपत्र | नवा-ए-झेलम,कश्मीर उज़मा |
ओसीएलसी | 143593517 |
जालपृष्ठ |
greaterkashmir |
ग्रेटर कश्मीर एक अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र है, जो श्रीनगर से मुद्रित और प्रकाशित होती है।[1] इस समाचार पत्र ने सन 1987 में एक साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में अपना संस्करण शुरू किया और बाद में 1989 में अपना पहला दैनिक प्रकाशन शुरू किया।[2]
यह अखबार जम्मू और कश्मीर में प्रसार का सबसे बड़ा आधार है और यह राज्य में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र है।[3] ग्रेटर कश्मीर ग्रुप (जीके कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड) उर्दू भाषा में अपनी सहयोगी परियोजनाओं को भी प्रकाशित करता है, जिसमे नवा-ए-झेलम[4] और कश्मीर उज़मा शामिल है। यह कश्मीर इंक नाम से एक अंग्रेजी भाषा की साप्ताहिक पत्रिका भी निकलता हैं।[5][6]
2018 तक श्रीनगर और जम्मू में ग्रेटर कश्मीर 3 रुपये की कीमत पर बिकता था। बाद मे इसका मूल्य 5 प्रति कर दिया गया। इसके प्रधान संपादक फ़याज़ अहमद कालू हैं।