चन्द्रकुमार अग्रवाल | |
---|---|
![]() | |
जन्म | 28 नवम्बर 1867 ब्राह्मजन, गोहपुर, सोनितपुर जिला, असम |
मृत्यु | 2 मार्च 1938 गुवाहाटी, असम |
भाषा | असमिया |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
चन्द्रकुमार अग्रवाल (असमिया: চন্দ্ৰকুমাৰ আগৰৱালা; 1867–1938) असमिया के प्रसिद्ध लेखक, कवि और पत्रकार थे। वे 'जोनाकी' काल के अग्रदूत थे[1] असमिया साहित्य में उन्हें प्रतिमार खोनिकोर कहा जाता है।[2] वे जोनाकी पत्रिका के प्रथम सम्पादक तथा वित्तपोषक थे। वे असमिया भाषा उन्नति साधिनी सभा के संस्थापक भी थे। [3][4] लक्ष्मीनाथ बेजबरुवा, हेमचंद्र गोस्वामी तथा चन्द्रकुमार अग्रवाल को आसामी साहित्य की त्रिमूर्ति कहा जाता है।[5] चन्द्रकुमार अग्रवाल के भाई आनन्द चन्द्र अग्रवाल भी लेखक एवं कवि थे। प्रसिद्ध कवि, नाटककार, असमिया फिल्मकार ज्योति प्रसाद अग्रवाल उनके भतीजे थे। [6]