चिराग पासवान | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 11 जून 2024 | |
राष्ट्रपति | द्रौपदी मुर्मू |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
सहायक | रवनीत सिंह बिट्टू |
पूर्वा धिकारी | किरेन रिजिजू |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 4 जून 2024 | |
पूर्वा धिकारी | पशुपति कुमार पारस |
चुनाव-क्षेत्र | हाजीपुर |
पद बहाल 16 मई 2014 – 4 जून 2024 | |
पूर्वा धिकारी | भूदेव चौधरी |
उत्तरा धिकारी | अरूण भारती |
चुनाव-क्षेत्र | जमुई |
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 5 अक्टूबर 2021 | |
पूर्वा धिकारी | कार्यालय स्थापित |
पूर्वा धिकारी | राम विलास पासवान |
उत्तरा धिकारी | पशुपति कुमार पारस |
जन्म | 31 अक्टूबर 1982 बिहार |
राजनीतिक दल | लोक जनशक्ति पार्टी |
व्यवसाय | अभिनेता, राजनीतिज्ञ |
धर्म | हिन्दू |
चिराग कुमार पासवान (जन्म: 31 अक्टूबर 1982)[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राजनेता हैं ।[2] वे भारत के बिहार राज्य के हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं । उनके पिता रामविलास पासवान भी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता थे।
चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं।
इन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली ।
चिराग पासवान ने 2014 लोक सभा चुनाव में बिहार राज्य की जमुई लोक सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशु शेखर भास्कर को करीब 85,000 मतो से हराया। चिराग पासवान ने 2019 के लोक सभा चुनावों में इसी सीट से भूदेव चौधरी को हराया और दूसरी बार लोक सभा के सांसद बने। सन 2024 में अपने पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि से वे चुनाव लड़े और केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। [3]
पासवान चिराग का रोजगार के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं।[4]
2010 से 2011 तक चिराग पासवान हिन्दी सिनेमा में भी अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं। 'मिले ना मिले हम' (2011), 'वन एंड ओनली' (2011), 'वन एंड ओनली' (2010) जैसी फिल्मों में वो अभिनेता रहे । हालांकि उन्हें राजनीति में ही आना था इसलिए वे अधिक फिल्मों में काम नहीं किये।
चिराग पासवान 5 नवंबर 2019 से 15 जून 2021 तक अपने पिता श्री की पार्टी लोजपा के अद्दयक्ष थे।[5][6]
चिराग ने 2021 में 1.1 लाख रूपए राम मंदिर के लिए दान दिए।
लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान, हाजीपुर सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें।[7]
वर्ष | चुनाव-क्षेत्र | दल | परिणाम | % मत | ±% | |
---|---|---|---|---|---|---|
2024 | हाजीपुर | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) | विजयी | 53.3 | -2.46 | |
2019 | जमुई | लोक जनशक्ति पार्टी | विजयी | 55.76 | +18.97 | |
2014 | जमुई | लोक जनशक्ति पार्टी | विजयी | 36.79 |
|website=
में बाहरी कड़ी (मदद)
यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |