चुरहट Churhat | |
---|---|
निर्देशांक: 24°25′16″N 81°40′16″E / 24.421°N 81.671°Eनिर्देशांक: 24°25′16″N 81°40′16″E / 24.421°N 81.671°E | |
देश | ![]() |
राज्य | मध्य प्रदेश |
ज़िला | सीधी ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 14,962 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
चुरहट (Churhat) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीधी ज़िले में स्थित एक नगर व नगर पंचायत है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह इसी चुरहट क्षेत्र के थे। अर्जुन सिंह जी पहली बार 1957 के विधानसभा चुनाव में मझौली से चुने गए थे। 2004 से लेकर 2009 तक अर्जुन सिंह जी केंद्र सरकार मे शिक्षा मंत्री के रूप मे भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। 1985 मे अर्जुन सिंह जी को पंजाव का गवर्नर नियुक्त किया गया था।[3]
बहुत ही कम लोगो को पता हैं की चुरहट का पहला विधान सभा चुनाव 1951 में हुआ था। लेकिन उस समय चुरहट मध्य प्रदेश राज्य मे शामिल नहीं था। बल्कि 1951 के समय में चुरहट विंध्य प्रदेश का एक क्षेत्र था। 1951 में हुये विधान सभा चुनाव में सोसालिस्ट पार्टी के नेता जगत बहादुर सिंह जी को चुरहट की जनता ने विधायक के रूप मे चुना था। 1951 में चुराहट विधान सभा क्षेत्र में 33492 मतदाता रजिस्टर थे जिसमे से 15495 लोगो ने ही मात्र वोट दिया था। जगत बहादुर सिंह जी को कुल 6138 वोट प्राप्त हुये थे।[4]