चेनानी Chenani چینانی | |
---|---|
निर्देशांक: 33°02′13″N 75°17′02″E / 33.037°N 75.284°Eनिर्देशांक: 33°02′13″N 75°17′02″E / 33.037°N 75.284°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | उधमपुर ज़िला |
ऊँचाई | 1062 मी (3,484 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,620 |
भाषा | |
• प्रचलित | डोगरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 182141 |
दूरभाष कोड | 01992 |
वाहन पंजीकरण | JK-14 |
चेनानी (Chenani) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह तवी नदी के किनारे बसा हुआ और ज़िले में तहसील का दर्जा रखता है।[1][2][3][4]
चेनानी एक अधिसूचित क्षेत्र परिषद (नगर परिषद) द्वारा शासित है। 1947 से पहले, यह जम्मू और कश्मीर के रियासत में एक सहायक शासक द्वारा शासित एक आंतरिक जागीर थी। भारत की सबसे लंबी (2017) सड़क सुरंग जिसकी लंबाई 9.28 कि.मी. (5.8 मील) है, वह यहां से आरंभ होती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 यहाँ से गुज़रता है और इसे सड़क द्वारा भारत के कई अन्य स्थानों से जोड़ता है।