चोर निकल के भागा | |
---|---|
![]() | |
निर्देशक | अजय सिंह |
लेखक |
सिराज अहमद अमर कौशिक राज कुमार गुप्ता |
निर्माता |
दिनेश विजान अमर कौशिक |
अभिनेता | |
संपादक | चारु ठक्कर |
संगीतकार |
संगीत : केतन सोढ़ा गीत : विशाल मिश्रा |
निर्माण कंपनी |
|
वितरक | नेटफ्लिक्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
110 मिनट[1] |
देश | भारत |
भाषा | हिंदी |
चोर निकल के भागा सन् 2023 की हिंदी भाषा की भारतीय रोमांचक फिल्म है, जो डकैती पर आधारित है। इसके निर्माता अमर कौशिक तथा निर्देशक अजय सिंह हैं। फ़िल्म में यामी गौतम और सनी कौशल मुख्य अभिनय भूमिकाओं में हैं, जिनके साथ शरद केलकर, इंद्रनील सेनगुप्ता और बरुन चंद सहयोगी भूमिकाओं में हैं।[2] यह फ़िल्म 24 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर जारी हुई थी।[3] फ़िल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।[4][5]
काल्पनिक मध्य पूर्वी शहर अल-बरकत में अंकित सेठी एक हीरा बीमा कंपनी का मालिक है, जिस पर भारी कर्ज है क्योंकि कंपनी के कर्मचारियों ने एक ग्राहक के ₹20 करोड़ के हीरे खो दिए थे। वह एक उड़ान में नेहा ग्रोवर, एक फ्लाइट अटेंडेंट से मिलता है और तुरंत उसकी ओर आकर्षित हो जाता है। बाद में वे डेट पर जाते हैं और नेहा भी उसे पसंद करने लगती है। वे दोनों एक रिश्ते की शुरुआत करते हैं और कुछ समय बाद नेहा अंकित को बताती है कि वह गर्भवती है। अंकित उससे शादी का प्रस्ताव रखता है और वह इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है। जिस ग्राहक का अंकित पर कर्ज था, उस ग्राहक के लिए काम करने वाले दो गुंडों द्वारा अंकित और नेहा पर हमला किया जाता है। हमले में नेहा गंभीर रूप से घायल हो जाती है, जिससे उसका गर्भपात हो जाता है। भारी कर्ज चुकाने का कोई और रास्ता न देखकर वे दोनों एक डकैती को अंजाम देने का फैसला करते हैं।
फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है।
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
---|---|---|---|---|
1. | "जानिये" | विशाल मिश्रा | विशाल मिश्रा, रश्मीत कौर | 3:43 |