छुईखदान शहीदों की नगरी | |
---|---|
उपनाम: Ckn | |
निर्देशांक: 21°32′N 80°59′E / 21.53°N 80.98°Eनिर्देशांक: 21°32′N 80°59′E / 21.53°N 80.98°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | छत्तीसगढ़ |
ज़िला | खैरागढ़-छुईखदान-गंडई |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 20 किमी2 (8 वर्गमील) |
ऊँचाई | 337 मी (1,106 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 10,100+ |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, छत्तीसगढ़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 491885 |
दूरभाष कोड | 07743 |
वाहन पंजीकरण | CG-34 |
लिंगानुपात | 993 ♂/♀ |
छुईखदान (Chhuikhadan) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ज़िले में स्थित एक शहर और जिला है।[1][2]
छुईखदान मध्य प्रदेश का भूतपूर्व राज्य था; इसका क्षेत्रफल 154 वर्ग मील था। यह आधा भूभाग घने जंगलों और आधा भूभाग उपजाऊ मैदान हैं। छुईखदान शहर नगर और जिला प्रधान कार्यालय है। यह दक्षिण-पूर्व रेलवे के राजनांदगाँव स्टेशन से 31 मील है। कोदो यहाँ की प्रमुख उपज है। गेहूँ एवं धान भी होते हैं। यहाँ कई स्कूल एवं अस्पताल हैं। यहाँ छुई मिट्टी (एक प्रकार की सफेद मिट्टी) की खदानें मिलने के कारण इसका नाम छुईखदान पड़ा।
भारत के इस भाग में अप्रैल के मध्य से जून के मध्य तक तेज़ गर्मी होती है। इन दो महीनों के अलावा, जलवायु आम तौर पर सुखद रहता है। छुईखदान में प्रति वर्ष लगभग 925 मिलीमीटर औसत वर्षा होती है। सर्दियों में, न्यूनतम तापमान 12-13 ℃ तक गिर जाता है।
निकटवर्ती रेलवे स्टेशन,राजनांदगाँव, डोंगरगढ़, और दुर्ग, क्रमशः छुईखदान से 52, 64 और 67 किलोमीटर दूर हैं। विशाखापट्टनम, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हावड़ा, भुवनेश्वर, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, अमृतसर और नई दिल्ली के लिए सीधी रेलगाड़ियाँ इन रेलवे स्टेशनों से उपलब्ध हैं, जो हावड़ा-मुंबई के मुख्य रेलमार्ग पर नागपुर से होकर जाती हैं। छुईखदान राज्य की राजधानी रायपुर से तीन घंटे की यात्रा पर है। रायपुर और नागपुर हवाई अड्डे क्रमशः 112 और 237 किलोमीटर की दूरी पर हैं।