जमनालाल बजाज पुरस्कार एक भारतीय पुरस्कार है जो गांधीवादी विचारों के उन्नयन, सामुदायिक सेवा, और सामाजिक विकास के लिए दिया जाता है।[1] इसकी स्थपना १९७८ में की गयी थी और प्रतिवर्ष चार श्रेणियों में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी, तथा पाँच लाख रूपए का चेक प्रदान किया जाता है।[2] यह चार श्रेणियों में दिया जाता है।[3] जो निम्नलिखित हैं:
रचनात्मक कार्य
ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग
महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य (जानकी देवी बजाज की स्मृति में १९८० में स्थापित)
भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए (१९८८ में जमनालाल बजाज की जन्म शताब्दी के अवसर पर स्थापित)
बजाज फाउण्डेशन ने श्री जमनालाल बजाज की जन्म शताब्दी की स्मृति में नेल्सन मंडेला को १९९० में एक विशेष पुरस्कार दिया था।[4]