जीत गांगुली | |
---|---|
![]() जीत गांगुली | |
पृष्ठभूमि | |
जन्म नाम | चंद्रजीत गांगुली |
जन्म | 24 मई 1977 मुंबई, भारत |
मूलस्थान | बरानगर |
विधायें | पार्श्व संगीत |
पेशा | संगीत निर्देशक, गायक |
सक्रियता वर्ष | २००१–वर्तमान |
लेबल | टी-सीरीज़, सारेगामा, सोनी म्यूजिक |
जीवनसाथी | चंद्रानी गांगुली |
जीत गांगुली (जन्म: २४ मई १९७७) भारतीय संगीतकार और गायक हैं। यह कई हिन्दी और बंगाली में गाने गा चुके हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में गाने के कारण अधिक लोकप्रिय हुए। इसके अलावा यह तेरे लिए, मेरे यार की शादी है, मिस्टर एक्स आदि फिल्मों में गाना गा चुके हैं।[1].[2]
गंगुली को संगीत की दुनिया में तीन साल की उम्र में शुरू किया गया था। वह बरानगर रामकृष्ण मिशन आश्रम उच्च विद्यालय का छात्र था,[3] जहाँ से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक किया। वह अपने पिता काली गांगुली और उनकी पिसीमा (पिता की बहन) शिबानी रॉयचौधरी के मार्गदर्शन में भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं। उन्होंने जैज गिटारिस्ट कार्लटन किट्टो के साथ पश्चिमी शास्त्रीय संगीत, जैज़ और रॉक का अध्ययन किया।
गांगुली की शादी चंद्रानी गांगुली से हुई है।[4]
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर जीत गांगुली से सम्बन्धित मीडिया है। |