जोगिंदर नगर
Jogindernagar | |
---|---|
![]() जोगिंदर नगर क्षेत्र | |
निर्देशांक: 31°59′20″N 76°47′31″E / 31.989°N 76.792°Eनिर्देशांक: 31°59′20″N 76°47′31″E / 31.989°N 76.792°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | मंडी ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,335 |
भाषा | |
• प्रचलित | पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
जोगिंदर नगर (Jogindernagar) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सन् 2011 में जोगिंदर नगर की जनसंख्या 5335 और जोगिंदर नगर तहसील की जनसंख्या 1,10,302 थी।
मंडी के अंतिम राजा जोगिंदर सेन के नाम पर इसका यह नाम पड़ा। पहाड़ी स्टेशन 163 किमी लंबी कांगड़ा घाटी नैरो गेज रेलहेड का टर्मिनल पॉइंट है। जोगिंदर नगर शहर हिमाचल के मंडी जिले का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। जोगिंदर नगर एशिया का एकमात्र ऐसा शहर है जिसमें तीन हाइड्रो प्रोजेक्ट हैं - शानन जलविद्युत परियोजना, बस्सी जलविद्युत परियोजना और बरोट जलविद्युत परियोजना। इसलिए इसे पावरहाउस के शहर का नाम दिया।
जोगिंदर नगर से निकटतम हवाई अड्डा गगगल हवाई अड्डा (काँगड़ा या धर्मशाला) में है।
पठानकोट - जोगिंदर नगर नैरोगेज़ रेलमार्ग जोगिंदर नगर को पालमपुर , काँगडा , नूरपुर से जोडता है ।पठानकोट से जोगिंदर नगर नैरोगेज़ रेलमार्ग की कुल लम्बाई १६३ किलोमीटर है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 154 यहाँ से गुज़रता है। जोगिंदर नगर-सरकाघाट राज्य राजमार्ग इसके माध्यम से भी गुजरता है।