झाबुआ Jhabua | |
---|---|
![]() | |
निर्देशांक: 22°46′N 74°36′E / 22.77°N 74.60°Eनिर्देशांक: 22°46′N 74°36′E / 22.77°N 74.60°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | मध्य प्रदेश |
ज़िला | झाबुआ ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 35,753 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
झाबुआ (Jhabua) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]। झाबुआ के स्थानीय भील राजा झब्बू भील के नाम के आधार पर इस शहर का नाम झाबुआ हुआ [3][4]।
मध्य प्रदेश का झाबुआ जिला भील जनजाति का घर है, जिन्हें 'भारत के बहादुर धनुष पुरुष' भी कहा जाता है। उत्तर में माही और दक्षिण में नर्मदा नदियों के प्रवाह के बीच की भूमि का टुकड़ा इस जनजाति के सांस्कृतिक केंद्र का प्रतीक है; झाबुआ. यह इंदौर से 150 किमी दूर है, इंदौर से इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बसों द्वारा नियमित कनेक्टिविटी है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई लाइन पर मेघनगर (एमजीएन) है, जो झाबुआ से 15 किमी दूर है।[5]
झाबुआ बहादुरसागर नामक झील के किनारे स्थित है। झील के उत्तरी किनारे पर स्थित राजा का महल मिट्टी की दीवार से घिरा है। समुद्र की सतह से इसकी ऊँचाई १,१७१ फुट है। झाबुआ भूतपूर्व मध्य भारत में एक राज्य (रियासत) भी था। इसका क्षेत्रफल १,३३६ वर्ग मील था। अनस यहाँ की प्रमुख नदी है। माही नदी के आसपास के भाग में कृषि होती थी। यहाँ का 'घाटा' कहलानेवाला पर्वतीय भाग अनुपजाऊ है। मक्का, धान, चना, गेहूँ, ज्वार, कपास यहाँ की प्रमुख उपज हैं।
पहले झाबुआ वनांचल पांच भागों में विभाजित था जिसका सबसे बड़ा भाग भगोर रियासत थी झाबुआ में प्रथम भील राजा कसुमर थे जिनकी पूजा की जाती है।
2024 में झाबुआ नगर पालिका की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग 49,000 है। भारत की जनगणना 2011 की रिपोर्ट के अनुसार, झाबुआ नगर पालिका की जनसंख्या 35,753 है, जिसमें 18,375 पुरुष हैं, जबकि 17,378 महिलाएं हैं। [7]