डाकोर Dakor ડાકોર | |
---|---|
![]() डाकोर का रणछोड़ जी मंदिर | |
निर्देशांक: 22°45′N 73°09′E / 22.75°N 73.15°Eनिर्देशांक: 22°45′N 73°09′E / 22.75°N 73.15°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | गुजरात |
ज़िला | खेड़ा ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 25,658 |
भाषा | |
• प्रचलित | गुजराती |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
डाकोर (Dakor) भारत के गुजरात राज्य के खेड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अपने विशाल रणछोड़ जी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।[1][2][3]
इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। सोने के कलश और सफेद ध्वजा वाला यह मंदिर इस जिले का सबसे ऊंचा मंदिर भी है। मुख्य विग्रह रणछोडरायजी (श्रीकृष्ण) की प्रतिमा काले रंग के पत्थर से बनाई गयी है जो १ मीटर लंबी, ४५ सेमी चौड़ी है। मंदिर की नक्काशी में महाराष्ट्र के मंदिरों स्थापत्य शैली का प्रभाव है। मुख्य मंदिर में बनाए गए भित्ति-चित्रों में कृष्ण के कुछ प्रमुख जीवन प्रसंगों को भी दर्शाया गया है। बताया जाता है इस मंदिर का निर्माण पूना में पेशवा की अदालत के श्रोफ गोपाल जगन्नाथ की प्रेरणा सेभालचंद्रराव और उनके वंशजों ने सन १७७२ में करवाया था और कभी वड़ोदरा के गायकवाड ने इस मंदिर को यहाँ का कलात्मक सिंहासन भेंट में दिया था। मुख्य दरवाजे के ऊपर पहले ताल पर यहाँ एक 'टोकोरखाना'(या संगीत कक्ष) है जहाँ प्रतिदिन तीन घंटे शहनाई वादन होता है।
वायु मार्ग - सबसे पास का हवाई अड्डा अहमदाबाद में है। रेलमार्ग- डाकोर आनंद-गोधरा बड़ी लाइन रेलवे मार्ग पर है। सड़क मार्ग - अहमदाबाद और वडोदरा से इस स्थान के लिए बस सेवा उपलब्ध थी