डेज़ी बोपन्ना (जन्म: 4 दिसम्बर 1982) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फ़िल्मों काम करती हैं। इसके अलावा ये कई अन्य भाषाओं के फ़िल्मों भी काम कर चुकी हैं, जिसमें तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिन्दी शामिल है।
डेज़ी का जन्म 4 दिसम्बर 1982 को कोडगू, कर्नाटक, भारत में हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा औरोबिंदो स्कूल से ली और उसके बाद कुमारंस कॉलेज और उसके बाद बैंगलोर के चित्रकला परिषद से फ़ाइन आर्ट्स में बेचलर डिग्री प्राप्त की।[1]
इन्होंने इर्नस्ट एंड यंग के साथी और प्रकाश जजु के बेटे, अमित जजु से शादी कर ली। इनके भाई, देवैयाह बोपन्ना मुंबई में विज्ञापन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं।[2]
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर में काम करने से की थी। ये कुछ समय निकाल कर बी॰ जयश्री के स्पंदना थियेटर में काम करती थीं। इसके अलावा ये प्रीतम कोइपिल्लई के साथ अंग्रेज़ी थियेटर में भी काम करती थी और इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
इनकी पहली फ़िल्म बिम्बा थी, जिसे बर्लिन एंड फ्रैंकफर्ट फ़िल्म उत्सव में भेजा गया था, जिस जगह इनके फ़िल्म कई पुरस्कार जीते थे। इस फ़िल्म का निर्देशन कविता लंकेश ने किया था। इनकी अगली फ़िल्म भगवान थी, जिसे इन्होंने दर्शन के साथ किया था। इस फ़िल्म में काम करने के बाद इन्हें स्पाइसी डेज़ी का टैग मिला।
इसके बाद डेज़ी को कई सारे फ़िल्मों में काम करने का मौका मिला, जिसमें रामा श्यामा भामा, थवारीना सिरी, ऐश्वर्या, सत्यवान सावित्री, गालिपटा, ओलवे जीवना लेक्कचरा, क्रेज़ी लोका और अन्य फिल्में शामिल है। इनके सभी फ़िल्मों में अच्छे अभिनय के बाद इन्हें गरम मसाला फ़िल्म में काम करने का मौका मिला, जिसमें ये अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही थीं। लगभग ₹17 करोड़ में बनी इस फ़िल्म ने सिनेमाघरों से ही लगभग 54 करोड़ रुपये की कमाई की।[3]
|publisher=
(मदद)
![]() |
Daisy Bopanna से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |