तलाकोना भारत के आन्ध्र प्रदेश प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित एक जलप्रपात है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 270 फुट है।[1]
चित्तूर जिले के येर्रावारिपालेम मंडल के नेराबैलु गांव में स्थित है।[2]
यह श्री वेंकटेश्वर अभयारण्य में स्थित है, जो तिरुपति-तिरूमला के क़रीब है। यह एक वन प्रांत में स्थित है। यहां के रमणीय दृश्य मनमोह लेते हैं। पर्याटकों का तांता लगा रहता है। यहां एक मंदिर भी है जिसको सिद्धेश्वर स्वामी मंदिर भी कहा जाता है।
यहां के जंगलों में गिलहरियां, हिरन, चीता, सांबार इत्यादी जानवर हैं। कई जडी बूटियों का भी गेहवारा है। फल फूल, पौदे, पेड से भरा जंगल है, जो एक अभयारण्य है। यहां चंदन के वृक्ष भी काफ़ी मात्रा में हैं। औषधी पौदे और वृक्ष भी हैं।