तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय | |
---|---|
आदर्श वाक्य: | सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र |
स्थापित | 2008 |
प्रकार: | जैन अल्पसंख्यक राज्य निजी विश्वविद्यालय |
अध्यक्ष: | सुरेश जैन[1] |
कुलपति: | प्रोफ़ेसर वी० के० जैन |
अवस्थिति: | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, ![]() |
जालपृष्ठ: | http://www.tmu.ac.in |
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) उत्तर प्रदेश का एक जैन अल्पसंख्यक राज्य विश्वविद्यालय है। यह मुरादाबाद जिले में एन0 एच0 24 पर स्थित है। इसकी स्थापना 2008 में उत्तर प्रदेश सरकार अधिनियम संख्या 30 द्वारा हुई थी। यह विश्वविद्यालय लगभग 130 एकड़ में फैला हुआ है। इसके उपकुलपति सुरेश जैन हैं। टीएमयू यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 2 (एफ) और 12 (बी) के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अनुमोदित है। एनएएसी ए, आईसीएआर, और विभिन्न नियामक अधिकारियों ने विश्वविद्यालय को मान्यता दे दी है। टीएमयू सभी स्तरों पर कैरियर-उन्मुख कार्यक्रम प्रदान करता है| [2][3]
2023 में, टीएमयू को भारत के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में 45वां स्थान दिया गया था। 130+ एकड़ में फैले टीएमयू में 17 ऑन-कैंपस कॉलेजों के साथ एक सुसज्जित परिसर है जिसमें 800+ बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम, व्यायामशाला, सभागार और हॉस्टल शामिल हैं। टीएमयू को हाल के वर्षों में एसोचैम, एनएएसी सहित अन्य से मान्यता प्राप्त हुई है। [4]
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link)