तुलसीपुर Tulsipur | |
---|---|
![]() | |
निर्देशांक: 27°33′N 82°25′E / 27.55°N 82.42°Eनिर्देशांक: 27°33′N 82°25′E / 27.55°N 82.42°E | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | बलरामपुर ज़िला |
ऊँचाई | 109 मी (358 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 24,488 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, अवधी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
तुलसीपुर (Tulsipur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]
इस नगर में भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक देवीपाटन शक्तिपीठ भी स्थित है यहां पर लोग देश विदेश से दर्शन करने के लिए भारी संख्या में आते हैं और यहां पर चैत माह में राज्य स्तरीय मेला भी लगता है।[3]
तुलसीपुर भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित है। यह नाक्टी नदी और सिरिया नदी के तट पर और कोइलाबास से १९ किमी दूर स्थित है। तुलसीपुर एक नगर पंचायत है जिसमें वर्तमान में अध्यक्ष कहकशा फ़िरोज हैं तथा अधिशासी अधिकारी के पद पर डॉ सम्पूर्णानन्द तिवारी कार्यरत हैं।