थांदला Thandla | |
---|---|
निर्देशांक: 23°00′N 74°34′E / 23.00°N 74.57°Eनिर्देशांक: 23°00′N 74°34′E / 23.00°N 74.57°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | मध्य प्रदेश |
ज़िला | झाबुआ ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 15,756 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
थांदला (Thandla) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह इंदौर संभाग के अन्तर्गत आता है।[1][2]
थांदला की स्थापना भील राजा थाना भील ने करी थी । झाबुआ के भील राजा झब्बू भील, थांदला के थाना भील और लखा भील ने गुजरात के मुगल गवर्नर के खिलाफ युद्ध छेड़ा और उसे सकूतुंब मार दिया तब दिल्ली के मुगल बादशाह जहांगीर ने झाबुआ के भील राजा के खिलाफ जोधपुर के केशो दास को युद्ध करने भेजा और इन तीनों भील राजाओं ने मिलकर मुगल प्रमुख जहांगीर के सेनापति केशो दास से युद्ध किया।
थांदला 23°00′N 74°34′E / 23.0°N 74.57°E पर स्थित है। यह 343 मीटर ऊँचाई (ऊँचाई) पर है।[3] यह जिला मुख्यालय झाबुआ से उत्तर की ओर 39 किमी दूर और राज्य की राजधानी भोपाल से पूर्व की ओर 338 कि.मी. दूर स्थित है। थांदला तहसील दक्षिण की ओर मेघनगर तहसील, उत्तर की ओर कुशलगढ़ तहसील, उत्तर की ओर बाजना तहसील, पूर्व की ओर पेटलावद तहसील से लगती है। थांदला के नजदीकी शहरों में झाबुआ शहर, दाहोद शहर, बांसवाड़ा शहर, रतलाम शहरा आदि हैं। थांदला तहसील में 119 गाँव और 68 पंचायत शामिल हैं।
2001 की भारत की जनगणना में[4], थांदला की जनसंख्या 12,685 थी। कुल जनसंख्या में पुरुष 52% और महिलाएं 48% का गठन करती है। थांदला की औसत साक्षरता दर 73% थी, जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक थी: पुरुष साक्षरता 80%, और महिला साक्षरता 66% थी। 14% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु की थी।
थांदला में कई सरकारी शिक्षा संस्थान जैसे, थांदला गवर्नमेंट कॉलेज, और सरकारी बाल और सरकारी कन्या शाला हैं।