देशनोक
Deshnoke | |
---|---|
निर्देशांक: 27°47′28″N 73°20′28″E / 27.791°N 73.341°Eनिर्देशांक: 27°47′28″N 73°20′28″E / 27.791°N 73.341°E | |
ज़िला | बीकानेर ज़िला |
प्रान्त | राजस्थान |
देश | ![]() |
जनसंख्या | |
• कुल | 30,000 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | राजस्थानी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
देशनोक (Deshnoke) भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर ज़िले में स्थित एक शहर है। यहां पर प्रसिद्ध करणी माता मन्दिर, बीकानेर मंदिर हैं।[1][2] इस शहर को प्रस्तावित नए राज्य मरू प्रदेश की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।
बीकानेर से 32 कि.मी.दक्षिण में इसी नाम के रेलवे स्टेशन के पास बसा हुआ यह स्थान बीकानेर के महाराजाओं के लिए बड़ा पूज्य है। यहां पर राठौड़ों की पूज्य देवी करणी जी का मंदिर है इस मंदिर को चूहों के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की ऐसी प्रसिद्धि है कि करणी जी की कृपा और सहायता से ही राठौड़ों का अधिकार स्थापित हुआ था। यहां पर चारणों की बस्ती है और वे ही करणी जी के पुजारी हैं।