धनौल्टी Dhanaulti | |
---|---|
![]() धनौल्टी का एक दृश्य | |
निर्देशांक: 30°24′14″N 78°13′52″E / 30.404°N 78.231°Eनिर्देशांक: 30°24′14″N 78°13′52″E / 30.404°N 78.231°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | उत्तराखण्ड |
ज़िला | टिहरी गढ़वाल ज़िला |
ऊँचाई | 2286 मी (7,500 फीट) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, गढ़वाली |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 249145 |
दूरभाष कोड | 91-1376 |
धनौल्टी (Dhanaulti) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी गढ़वाल ज़िले में स्थित एक बस्ती है।[1][2]
धनौल्टी मसूरी से लगभग तीस किलोमीटर दूर टिहरी जाने वाली रोड पर है, ये शांत और खूबसूरत जगह। अब धीरे घीरे एक हिल स्टेशन के रूप में ये अपनी पहचान बनाता जा रहा है। धनौल्टी देवदार के जंगल से घिरा है। अब देवदार का जंगल ही इसकी पहचान बन चुका है। यहां रहने के लिए कुछ होटल बन गये है। गढवाल मंडल टूरिज्म का गेस्ट हाउस भी है। शहर की भीड भीड से दूर आना चाहते हैं तो धनौल्टी आदर्श जगह है। मसूरी घूमने के बाद यहां ठहरा जा सकता है।
धनौल्टी काफ़ी शान्तिपूर्ण स्थल के रूप में भी जानी जाती है जिस कारण यहाँ पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। लंबी जंगली ढलानें, ठंडी व शांत हवाएँ, स्थानीय लोगों द्वारा की जाने वाली मेहमान नवाजी, मनमोहक मौसम, बर्फ से ढंके पहाड़ यहाँ की ख़ास विशेषताओं में शामिल हैं, जो इस जगह को सुकूनभरी छुट्टियाँ बिताने के लिए एक आदर्श जगह का दर्ज़ा देते हैं। देखने लायक़ जगहों में ईको-पार्क, सुरकंडा देवी, मन्दिर, हिमालयन वीवर्स, आदि शामिल हैं। सर्दियों में स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं तो यहाँ जरूर जाएं। यहां देखने लायक जगह हैं। जैसे एप्पल गार्डन व्यूपाइंट घुड़सवारी का आप यहां आनंद ले सकते हैं। और यहां सालभर मौसम ठंडा रहता है। दिसंबर के बाद यहां बर्फबारी होना शुरू हो जाती है। धनोल्टी में कैम्पिंग की अच्छी सुविधा है।
देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा धनौल्टी से 82 किमी दूर स्थित है। और दिल्ली हवाई अड्डा करीब 400 किमी
धनौल्टी का नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून ही है, जो 60 किमी दूर है।
सड़क मार्ग से धनौल्टी पहुँचने के लिए देहरादून से होते हुए बस से धनौल्टी पहुँच सकते हैं। ओला कैब लेकर आप धनोल्टी जा सकते हैं। और कुछ लोकल गाड़ियों के माध्यम से आप धनोल्टी पहुंच सकते हैं।