धुआँधार जलप्रपात | |
---|---|
Dhuandaar Waterfall | |
भेड़ाघाट के धुंआधार जलप्रपात का दृष्य | |
अवस्थिति | भेड़ाघाट, जबलपुर ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत |
निर्देशांक | 23°07′30″N 79°48′47″E / 23.125°N 79.813°E |
जलमार्ग | नर्मदा नदी |
धुआँधार जलप्रपात (Dhuandaar Waterfall) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर ज़िले में स्थित एक जलप्रपात है। यह प्रपात भेड़ाघाट क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थान है। यहाँ नर्मदा की धारा 50 फुट ऊपर से गिरती है। जिसका जल सफेद धुंए के समान उड़ने लगता है। इसी कारण इसे 'धुंआधार' कहते हैं। धुंआधार जलप्रपात को यूनेस्को द्वारा 20 मई 2021 को विश्व धरोहर के रूप में सम्मिलित किया गया।[1][2]