नताशा रोमनॉफ़ (मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स)

नताशा रोमनॉफ़
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स पात्र
प्रथम प्रकटनआयरन मैन 2 (2010)
अंतिम प्रकटनब्लैक विडो (2021)
आधरण
ब्लैक विडो
द्वारा
प्रदर्शनस्कार्लेट जोहानसन
कहानी में जानकारी
पूर्ण नामनतालिया एलियानोव्ना रोमानोफ़
उपनामब्लैक विडो
उपनामनैट
संबद्धता
  • एवेंजर्स
  • स्टार्क इंडस्ट्रीज
  • शील्ड (S.H.I.E.L.D.)
  • केजीबी
  • रेड रूम
उद्दमसोवियत संघ

नताशा रोमनॉफ़ (अंग्रेज़ी: Natasha Romanoff) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फ़िल्म और टेलीविज़न शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। इसे मुख्य रूप से स्कार्लेट जोहानसन द्वारा निभाया गया है। यह इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र, जिसे ब्लैक विडो भी कहा जाता है पर आधारित है।[1] रोमनॉफ़ को एक विशेषज्ञ जासूस और लड़ाकू के रूप में दर्शाया गया है, जिसे बचपन से ही रेड रूम में केजीबी हत्यारा बनने के लिए प्रशिक्षित किया जात है। उसका जासूस होना उसे शील्ड (S.H.I.E.L.D) संगठन के नज़र में ला देता है। शील्ड एजेंट क्लिंट बार्टन को उसे मारने के लिए भेजा जाता है, लेकिन क्लिंट उसकी जान बख़्श देता है और उसे संगठन में शामिल करवा देता है।

रोमनॉफ़ को सबसे पहले आयरन मैन 2 (2010) में पेश किया गया था और वह एमसीयू का एक मुख्य चरित्र बन गई। अब तक रोमनॉफ़ का किरदार नौ फिल्मों में दिखाई दिया है, जिसमें ब्लैक विडो (2021) उनकी आखिरी फ़िल्म थी।[2] जोहानसन के रोमनॉफ़ के किरदार को दर्शकों द्वारा सराहा गया।

काल्पनिक चरित्र की जीवनी

[संपादित करें]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

नतालिया एलियानोव्ना रोमानोफ़ (अंग्रेज़ी: Natalia Alianovna Romanoff) का जन्म 3 दिसंबर 1984 को सोवियत संघ में हुआ था। उसे रेड रूम नामक एक गुप्त अकादमी में केजीबी जासूस के रूप में प्रशिक्षित किया गया था और साथ ही साथ एक कवर के लिए में बैलेट नर्तक के रूप में प्रशिक्षण शामिल था।[3]

शील्ड एजेंट

[संपादित करें]

2010 में टोनी स्टार्क सार्वजनिक रूप से आयरन मैन बन जाता है और अपनी निजी सहायक पेपर पॉट्स को स्टार्क इंडस्ट्रीज का सीईओ नियुक्त कर देता है। वह पॉट्स की जगह रोमनॉफ़ को सलाहकार नियुक्त करता है, जो शील्ड के निदेशक निक फ्यूरी की ओर से नैटली रशमैन के नाम से स्टार्क इंडस्ट्रीज में शामिल होती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. पीट, हैमंड. "'Black Widow' Review: Marvel Universe Starts Phase 4 With Action-Packed Sendoff For Scarlett Johansson's Avenger". डेडलाइन. Retrieved 12 जुलाई 2024.
  2. केट, ऑर्थर. "'Black Widow' Stars Scarlett Johansson and Florence Pugh on Their Epic Journey and Natasha's Final Bow". वेराइटी. Archived from the original on 8 जुलाई 2021. Retrieved 12 जुलाई 2024.
  3. मार्लो, स्टर्न. "Avengers: Age of Ultron's' Black Widow Disgrace". The Daily Beast. Retrieved 12 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]