नमस्ते टावर | |
---|---|
18°59′30″N 72°49′17″E / 18.9917714°N 72.8214055°E | |
सामान्य विवरण | |
अवस्था | निर्माणाधीन |
प्रकार | रिहायशी, व्यावसायिक |
स्थान | लोअर परेल, मुम्बई |
निर्माणकार्य शुरू | 2011 |
अनुमानित पूर्णता | 2019 |
ऊँचाई | 316m |
प्राविधिक विवरण | |
गृहमूल | 63 |
फर्श क्षेत्र | 116,000 मी2 (1,250,000 वर्ग फुट) |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | डब्लूएस एटकिन्स पीएलसी |
विकासक | जैगुआर बिल्डकॉन |
नमस्ते टावर भारत के मुम्बई नगर में ३१६ मीटर ऊंची एक निर्माणाधीन गगनचुम्बी इमारत है।[1] यह एक मिश्रित उपयोग गगनचुंबी इमारत होगी, जिसमें ६३ मंजिलों में ३८० कमरों का डब्ल्यू होटल, ऑफिस और रिटेल स्पेस होंगे।
ईमारत का डिजाइन एटकिन्स, दुबई ने तैयार किया है।[2] यह डिजाइन नमस्कार-मुद्रा के जैसा होगा; होटल के दो पंख दो हाथों से मिलते-जुलते बनाये जाएंगे।
नमस्ते टॉवर मुंबई के लोअर परेल में स्थित है। जिस भूमि पर यह बन रहा है, उसका स्वामित्व पहले अंबिका मिल्स के पास था।