नवाबगंज पक्षी अभयारण्य | |
---|---|
Nawabganj Bird Sanctuary शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य | |
अवस्थिति | उन्नाव ज़िला, उत्तर प्रदेश, भारत |
निकटतम शहर | नवाबगंज |
निर्देशांक | 26°37′09″N 80°39′11″E / 26.6191858°N 80.6531205°Eनिर्देशांक: 26°37′09″N 80°39′11″E / 26.6191858°N 80.6531205°E |
शासी निकाय | भारत सरकार |
आधिकारिक नाम: नवाबगंज पक्षी अभयारण्य | |
अभिहीत: | 19 सितम्बर 2019 |
सन्दर्भ क्रमांक | 2412[1] |
नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (Nawabganj Bird Sanctuary), जिसका औपचारिक नाम 2015 में बदलकर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य (Shahid Chandra Shekhar Azad Bird Sanctuary) रखा गया, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव ज़िले में स्थित एक पक्षी अभयारण्य है। यह उत्तर भारत की कई आर्द्रभूमियों में से एक है और 250 से अधिक प्रवासी पक्षी जातियों का संरक्षण करता है। इस अभयारण्य में एक हिरण उद्यान भी है।[2][3]