नवीन पटनायक | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 5 मार्च 2000 | |
राज्यपाल | एस॰सी॰ जमीर |
पूर्वा धिकारी | हेमनन्द बिश्वाल |
चुनाव-क्षेत्र | हिंजिली[1] |
कैबिनेट मंत्री, खान मंत्री[2]
| |
पद बहाल 19 मार्च 1998 – 8 मार्च 2000 | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
भारतीय संसद के सदस्य
| |
पद बहाल 1997 – 8 मार्च 2000 | |
पूर्वा धिकारी | बीजू पटनायक |
उत्तरा धिकारी | कुमुदिनी पटनायक |
चुनाव-क्षेत्र | आस्का |
जन्म | 16 अक्टूबर 1946 कटक, ओडिशा, ब्रितानी भारत |
राजनीतिक दल | बीजू जनता दल |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
जनता दल (1996–98) |
निवास | नवीन निवास, भुवनेश्वर |
शैक्षिक सम्बद्धता | किरोड़ीमल महाविद्यालय |
पेशा | लेखक, राजनीतिज्ञय |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | बीजू जनता दल का जालस्थल ओडिशा के मुख्यमंत्री |
नवीन पटनायक (जन्म 16 अक्टूबर 1946) भारतीय राज्य ओडिशा के १४वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे बीजू जनता दल के संस्थापक मुखिया हैं और वे लेखक भी हैं।
नवीन पटनायक का जन्म ओडिशा के कटक नगर में 16 अक्टूबर 1946 को कायस्थ परिवार में हुआ।[3] उनके पिता ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक तथा माँ ज्ञान पटनायक थे। उनकी शिक्षा दून विद्यालय में हुई और बाद में उन्होंने किरोड़ीमल महाविद्यालय, दिल्ली से कला में स्नातक की शिक्षा पूर्ण की।[4][5][6] [7][8][9] नवीन पटनायक एक लेखक भी हैं और उन्होंने अपना युवाकाल लगभग रजनीति और ओडिशा से दूर ही व्यतीत किया। वर्ष 1997 में नवीन पटनायक ने उनके पिता का निधन होने के बाद राजनीति में कदम रखा और एक वर्ष बाद ही अपने पिता बीजू पटनायक के नाम पर बीजू जनता दल की स्थापना की। बीजू जनता दल ने उसके बाद विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की और भाजपा के साथ सरकार बनाई जिसमें वे स्वयं मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 'भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई' और 'गरीब समर्थक नीतियां' अपने ही ढ़ंग से आरम्भ किया। उन्होंने नौकरशाही का ठीक से प्रबन्धन कर राज्य के विकास के अपने पिता के सपने[10] को अपने विकास का आधार बनाया। इसी तरह उन्होंने ओडिशा में लोकप्रियता हासिल की और लगातार चार बार पूर्ण जनाधार के साथ मुख्यमंत्री बनने में सफल हुये। नवीन पटनायक का नाम ओडिशा के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री बनने का कीर्तिमान है।[11] वो अभी तक अविवाहित हैं।[12]
नवीन पटनायक ने सन् 1999 में जनता दल के नेता और उनके पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद ओडिशा की राजनीति में कदम रखा।
19 Mar. 1998- Union Cabinet Minister, Steel and Mines onwards
पूर्वाधिकारी हेमनन्द बिश्वाल |
ओडिशा के मुख्यमंत्री 5 मार्च 2000 – वर्तमान |
पदस्थ |