नारी शक्ति सम्मान या पुरस्कार भारत द्वारा दिये जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान की एक श्रृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छः श्रेणियों में दिया जाता है।[1] यह कठिन परिस्थितियों में एक महिला की हिम्मत की भावना को पहचानता है, जिसने अपने निजी या व्यावसायिक जीवन में साहस की भावना स्थापित की है और महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के मुद्दों को बढ़ाने में एक व्यक्ति के अग्रणी योगदान की भी पहचान है।
यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा[2] प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली में ८ मार्च को प्रदान किया जाता है।[3] इस पुरस्कार में एक लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस सम्मान का आरम्भ वर्ष १९९९ में हुआ था।[1]