निक्की और जादुई बबल एक दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाला एक भारतीय बाल टेलीविजन धारावाहिक है जिसका प्रसारण 20 अप्रैल 2021 को आरम्भ हुआ।[1][2] ये शो भारत में तेज़ी बढ़ते कोरोना के कारण बच्चों के सुरक्षा के दृष्टि से इसे 3 हफ्तों में बंद करना पड़ा था।[3][4]
निक्की और जादुई बबल | |
---|---|
शैली | काल्पनिक नाटक |
अभिनीत | मैषा दीक्षित तन्मय ऋषि लविना टंडन |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
एपिसोड की सं. | 18 |
उत्पादन | |
उत्पादन स्थान | मुंबई, भारत |
प्रसारण अवधि | 22 मिनट |
उत्पादन कंपनी | क्रिएटिव आई लिमिटेड |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | दंगल टीवी |
प्रसारण | 20 अप्रैल जून 2021 - मई 2021 |
कहानी लखनऊ से शुरू होती है। जहा बच्चे जादू के बारे में बात करते रहते है तब शिव आता है और जादू के बारे में बताता है।और बच्चे चले जाते है। तब घड़ी अलाराम से बताता है की आज शिव के बेटी की जन्म दिन है पर शिव घर जाने में लेट हो जाता है। वो अपनी जादू से एक गिफ्ट बनाता है और निक्की को लाके देता है। निक्की बहुत नाराज होती है और अपने पिता से गुस्सा होती है । पर वो अपनी जादू से निक्की को खुश कर देता है निक्की ज़िद करती है की उसे भी जादुई लोक ले जाने के लिए।पर जादुई लोक में सिर्फ जादूघर ही जा सकते थे। वो निक्की को अदृश्य रूप में जादुई लोग ले जाता है।
आज दुनिया के महा रक्षक के लिए शिव और झंजारिका के बीच मुकाबला होता है।झंझारिका एक दुष्ट राक्षस होती है और वो किसी भी मुकाबला नहीं हारी है।मुकाबला शुरू होता है उसमे शिव जीत जाता है। उसे आचार्य जादुई कोने में ले जाते है।और शिव के जादुई बबल देते है पर ये सब झंझारिका ऊपर अदृश्य से देखती है पर उनकी आवाज उस नही पहुंच पाती। वो किसी भी हालत में उसे पाना चाहती है।
शिव घर आता है और उसके घर को सुरक्षा कवच से बंद कर देता है। इस वजह झंझारिका को घर में प्रवेश नहीं कर पाती। वो धोखे से शिव को घर के बाहर लाती है और उसको और उसकी पत्नी लावण्या को मार देती है और शिव के घर को तोड़ देती है।निक्की बच जाती है। मारने से पहले शिव इस जादुई बबल को निक्की की बैग में तक देता है। निक्की को पता नही होता की उसकी मां, पिता मार गए । निक्की अपनी मां बाप से किसी कारण से दूर जो जाती है। और एक बाल आश्रम में रहने लगी। वहा पर बहुत सैतन बच्चे होते है वो निक्की को बहुत परेशान करते है।निक्की को जादुई बबल मिल जाती है और जादुई बबल झंझारिका नाम की दुष्ट जादूगरनी से और बुरे बच्चों बचाता है।