निमृत अहलूवालिया | |
---|---|
![]() निमृत कौर अहलूवालिया | |
जन्म |
11 दिसम्बर 1994[1] नई दिल्ली , भारत |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2018– वर्तमान |
पदवी | फेमिना मिस मणिपुर 2018 |
प्रसिद्धि का कारण |
छोटी सरदारनी बिग बॉस 16 |
निमृत कौर अहलूवालिया (जन्म: 11 दिसंबर 1994) भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी टेलीविजन में काम करती हैं। निमृत ने 2018 में फेमिना मिस मणिपुर जीता और 2018 के फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में वह शीर्ष 12 में से एक रहीं।[2] उन्होंने छोटी सरदारनी के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसमें उन्होंने मेहर कौर ढिल्लों और सहर कौर गिल नाम के दो किरदारों को निभाया। निमृत ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी भाग लिया था।
2018 में फेमिना मिस मणिपुर का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया। वह बी प्राक के म्यूजिक वीडियो मस्तानी में दिखाई दीं।[3]
निमृत अहलूवालिया ने 2018 में एक लघु फिल्म, हू सेड बॉयज़ कांट वियर मेकअप से अभिनय करियर की शुरुआत की। 2019 में, वह धारावाहिक छोटी सरदारनी में दिखाई दीं। मेहर ढिल्लों और सहर गिल के किरदार निभाना उनके करियर को लम्बी ऊंचाई तक ले जाने वाला साबित हुआ। इसने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई। 2021 में, वह बैनेट दोसांझ की संगीत वीडियो सीरियस में दिखाई दीं।
2022 से 2023 तक, निमृत अहलूवालिया ने कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भाग लिया। वह अंतिम सप्ताह में घर से बाहर हुईं और 6वें स्थान पर रहीं।[4] वह 2023 में श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा की संगीत वीडियो ज़िहाल-ए-मिस्किन में दिखाई दीं।[5]
वर्ष | शीर्षक | चरित्र | टिप्पणी | स्रोत. |
---|---|---|---|---|
2019–2022 | छोटी सरदारनी | मेहर कौर ढिल्लों / सहर कौर गिल | ||
2022–2023 | बिग बॉस 16 | प्रतिभागी | छठां स्थान |
वर्ष | शीर्षक | किरदार | स्रोत. |
---|---|---|---|
2019 | बिग बॉस 13 | मेहर | |
2020 | बिग बॉस 14 | ||
नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी | |||
2021 | शक्ति - अस्तित्व के एहसास की | ||
इश्क़ में मरजावाँ 2 | सहर | ||
उड़ारियाँ | |||
द बिग पिक्चर | |||
2022 | द इंडियन गेम शो | स्वयंमेव | |
खतरा खतरा खतरा |
वर्ष | शीर्षक | गायक | स्रोत. |
---|---|---|---|
2018 | मस्तानी | बी प्राक एवं जानी | |
2019 | सीरियस | बैनेट दोसांझ | |
2023 | ज़िहाल-ए-मिस्किन | श्रेया घोषाल एवं विशाल मिश्रा |