पी.ए.यू. | |
![]() मोहिंदर सिंह रंधावा लाइब्रेरी, पी.ए.यू. | |
प्रकार | सार्वजनिक विश्वविद्यालय |
---|---|
स्थापित | 1962 |
उपकुलपति | सतबीर सिंह गोसल |
स्थान | लुधियाना, पंजाब, भारत |
संबद्धताएं | यूजीसी, आईसीएआर[1] |
जालस्थल | www |
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: Punjab Agricultural University; PAU) या पी.ए.यू लुधियाना में स्थित पंजाब का सरकारी कृषि विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1962 में की गयी थी। यह गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर के बाद भारत में दूसरा सबसे पुराना कृषि विश्वविद्यालय है।[2] 1960 के दशक में भारत की हरित क्रांति में इस विश्वविद्यालय की अहम भूमिका थी।[3] इसका औपचारिक उद्घाटन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 8 जुलाई 1962 को किया था। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) ने 2024 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की रैंकिंग में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान दिया है।[4] सन 2005 में इसका विभाजन करके गुरु अंगद देव पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय (अंग्रेज़ी: Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University; संक्षेप में GADVASU) का निर्मित किया गया।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |