परियर Pariyar | |
---|---|
निर्देशांक: 26°37′44″N 80°19′08″E / 26.629°N 80.319°Eनिर्देशांक: 26°37′44″N 80°19′08″E / 26.629°N 80.319°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | उन्नाव ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 7,363 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 209871 |
परियर (Pariyar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव ज़िले में स्थित एक गाँव है।[1][2]
परियर एक रामायण कालीन गाँव है। यह गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। परियर के दक्षिण में सुप्रसिद्ध बिठूर नगर बसा हुआ है। माना जाता है कि, महर्षि वाल्मीकि नें रामायण की रचना परियर में ही की थी। परियर में वाल्मीकि आश्रम भी स्थित है। यहीं पर सीता माता ने वनवास के समय निवास किया था एवं लव-कुश का जन्म हुआ था। लव कुश नें अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा यहीं पर पकड़कर राम जी की सेना के साथ युध्द लड़ा था। यहाँ पर लव कुश द्वारा स्थापित वनखंडेश्वर मन्दिर एवं श्री भरत द्वारा स्थापित भूमेश्वर मन्दिर स्थित है।