पसू सर | |
---|---|
Passu Sar | |
![]() पसू सर (दाई ओर) | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,478 मी॰ (24,534 फीट) 54वाँ सर्वोच्च[1] |
उदग्रता | 647 मी॰ (2,123 फीट) [1] |
निर्देशांक | 36°29′16″N 74°35′16″E / 36.48778°N 74.58778°Eनिर्देशांक: 36°29′16″N 74°35′16″E / 36.48778°N 74.58778°E |
भूगोल | |
पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थिति | |
स्थान | गिलगित ज़िला, गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर |
मातृ श्रेणी | बातूरा मुज़ताग़, काराकोरम |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | अगस्त 7, 1994[2] |
पसू सर (Passu Sar) या पस्सू सर या पसू १ विश्व का 54वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह काराकोरम पर्वतमाला की पश्चिमतम उपश्रेणी, बातूरा मुज़ताग़, का एक ऊँचा पहाड़ है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आता है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता का दावा करता है। यह पसू पुंजक का सर्वोच्च बिन्दु है, जिसमें पसू दियार (Passu Diar, जिसे पसू पूर्व और पसू २ भी कहते हैं) भी शामिल है। पसू सर बातूरा सर से ७ किमी पूर्व में स्थित है।[3][4][5]