पहाड़गढ़ गुफाएँ Pahargarh Caves | |
---|---|
| |
स्थान | मुरैना ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत |
प्रकार | प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला |
पहाड़गढ़ गुफाएँ (Pahargarh caves) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना ज़िले की जौरा तहसील में पहाड़गढ़ ग्राम के समीप गुफाओं का एक समूह है जिसमें प्रागैतिहासिक चित्रकला मिलती है। इन गुफा चित्रों को सन् 1979 में खोजा गया था और यहाँ 600 से अधिक चित्र मिलें हैं। आशंका है कि इन गुफाओं में और भी चित्र मिल सकते हैं। लाल और श्वेत रंगों से बने इन चित्रों में पुरूष, महिला, चिड़िया, पशु, शिकार और नृत्य से सम्बन्धित अनेक चित्र देखे जा सकते हैं। खोजकर्ता इतिहासकारों के अनुसार यहाँ 25,000 वर्ष पुराने शुतुरमुर्ग अंडों के छिलके और 1500 ईसापूर्व के लौह युगी अवशेष मिले हैं।[1][2][3][4]