पिचाईकरण | |
---|---|
निर्देशक | ससी |
लेखक | ससी |
कहानी | अक्येस |
निर्माता | फातिमा विजय एंटोनी |
अभिनेता |
विजय एंटोनी सतना टाइटस |
छायाकार | प्रसन्ना कुमार |
संपादक | वीरा सेंथिल राज |
संगीतकार | विजय एंटोनी |
निर्माण कंपनी |
विजय एंटोनी फिल्म कॉर्पोरेशन |
वितरक |
के.आर.फिल्म्स स्काईलार्क एंटरटेनमेंट |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
120 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | तमिल |
कुल कारोबार | ₹42.25 करोड़ |
पिचाईकरण (अनुवाद: याचक) सन् 2016 की तमिल भाषा की भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म ससी द्वारा लिखित और निर्देशित है और फातिमा विजय एंटोनी द्वारा निर्मित है। इसमें विजय एंटोनी, सतना टाइटस, भगवती पेरुमल, वाज़हक्कू एन मुथुरमन और धीपा रामानुजम ने अभिनय किया है। एंटोनी ने फिल्म के लिए संगीत भी तैयार किया।[1][2]
पिचाईकरण 4 मार्च 2016 को रिलीज हुई और इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली तथा यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।[3] इस फिल्म को ओडिया में बेबी, मराठी में भिकारी और कन्नड़ में अम्मा आई लव यू नाम से पुनः बनाया गया।[4]
अरुल सेल्वाकुमार तिरुप्पुर जिला के पल्लडम में रहने वाला एक अमीर व्यवसायी हैं। अरुल की मां भुवनेश्वरी अपने पति की असामयिक मृत्यु के बाद कपड़ा व्यवसाय के विकास के में कमी नहीं आने देती। अविनाशी, भुवनेश्वरी का साला है जो धन के प्रति लालची है और अरुल की संपत्ति हड़पने की योजना बनाता है। अरुल विदेश से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद लौटता है और अपनी माँ द्वारा चलाए जा रहे सभी व्यवसायों की जिम्मेदारी संभालता है। इस बीच भुवनेश्वरी फैक्ट्री में दुर्घटना का शिकार हो जाती है और कोमा में चली जाती है। अरुल द्वारा अपनी मां के इलाज के लिए किए गए सभी प्रयास व्यर्थ हो जाते है।