पुलवामा Pulwama پلوامہ पुलवोम | |
---|---|
{{{type}}} | |
निर्देशांक: 34°01′N 75°00′E / 34.02°N 75.00°Eनिर्देशांक: 34°01′N 75°00′E / 34.02°N 75.00°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | पुलवामा ज़िला |
क्षेत्र | 949 किमी2 (366 वर्गमील) |
ऊँचाई | 1630 मी (5,350 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 18,440 |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 192301 |
वाहन पंजीकरण | JK13 |
लिंगानुपात | 831 ♀/1000 ♂ |
साक्षरता | 74.18% |
पुलवामा (Pulwama), जिसका प्राचीनकाल में नाम पहले पंवनगाम (Panwangam) और फिर पुलगाम (Pulgam) था, और जिसे कश्मीरी लहजे में पुलवोम (Pulwom) कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के पुलवामा ज़िले का ज़िला मुख्यालय तथा नगर पंचायत है।[1][2]) यह प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से 40 कि॰मी॰ (130,000 फीट) दूर है। पुलवामा को अत्यधिक दुग्ध उत्पादन के कारण "कश्मीर का आणंंद" या "कश्मीर का दुधा-कुल" भी कहा जाता है।[3]
पुलवामा 32°53′N 74°55′E / 32.88°N 74.92°E[4] निर्देशांकों पर स्थित है। यह समुद्र तल से औसतन 1,630 मी॰ (5,350 फीट) ऊँचाई पर है।
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहाँ की जनगणना 18,440 है जिसमें 10,070 पुरुष तथा 8,370 महिलाएँ हैं।[5] लिंगानुपात दर 831 है जो कि राज्य दर 889 से कम है।[5] 0-6 वर्ष के मध्य बच्चों की जनसंख्या 3,167 है जो कि नगर की कुल आबादी का 17.17% है तथा इनके मध्य लिंगानुपात दर राज्य दर 862 की तुलना में 718 है।[5] यहाँ की साक्षरता दर 81.75% है जो कि राज्य दर 74.18% से अधिक है।[5]
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म इस्लाम है, जो कि कुल जनसंख्या का 94.59% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू 4.63%, सिक्ख 0.34%, ईसाई 0.17%, बौद्ध 0.02% तथा जैन 0.01% हैं। 0.24% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[5]
कृषि नगर का प्रमुख व्यवसाय है। धान, वनस्पति तेल, चारा, केसर तथा दूध यहाँ के प्रमुख कृषि उत्पाद हैं। यहाँ फलों की भी खेती होती है जिसमे सेब, बादाम, अखरोट तथा चेरी प्रमुख हैं।
The original name of Pulwama was Panwangam, which comprised four local namely, Malikpora, Dangerpora, Chatapora, Dalipora.
The original name of Pulwama town (from which the district takes its name) was Panwangam. Over the centuries it got shortened to Pulgam. This in turn gradually changed to Pulwama.
The students at Government Degree College in Pulwama, another southern town, were online again in 30 seconds.