पोण्डा Ponda फोणे | |
---|---|
![]() श्री हनुमान मन्दिर, पोण्डा | |
निर्देशांक: 15°24′N 74°01′E / 15.40°N 74.02°Eनिर्देशांक: 15°24′N 74°01′E / 15.40°N 74.02°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | गोवा |
ज़िला | उत्तर गोवा ज़िला |
तहसील | पोण्डा तालुका |
ऊँचाई | 42 मी (138 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 22,664 |
भाषा | |
• प्रचलित | कोंकणी, मराठी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 403401 |
वाहन पंजीकरण | GA 05 |
पोण्डा (Ponda) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पोण्डा तालुका का मुख्यालय भी है।[1][2]
यह नगर गोवा के मध्य भाग में स्थित है और गोवा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। यह गोवा की राजधानी, पणजी, के दक्षिण पूर्व में 29 किमी की दूरी पर और गोवा की आर्थिक राजधानी मडगांव के पूर्वोत्तर में 18 किमी की दूरी पर स्थित है। पोंडा गोवा में उद्योगों का मुख्य केन्द्र है और यहां कई बड़े कारखाने और उद्योग-धंधे स्थित हैं। लगभग 20,000 की जनसंख्या वाला यह शहर गोवा का सबसे तेजी से विकसित होता शहर है। गोवा का सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज पास के फरमागुडी में स्थित है।