पोरवोरिम Porvorim पर्वरी | |
---|---|
निर्देशांक: 15°32′17″N 73°49′52″E / 15.538°N 73.831°Eनिर्देशांक: 15°32′17″N 73°49′52″E / 15.538°N 73.831°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | गोवा |
ज़िला | उत्तर गोवा ज़िला |
तहसील | बारदेज़ |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 8.12 किमी2 (3.14 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | कोंकणी, मराठी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
Telephone code | 0832 |
वाहन पंजीकरण | GA-03 |
पोरवोरिम (Porvorim) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले की बारदेज़ तालुका में स्थित एक नगर है। यह गोवा की वैधानिक राजधानी है और मांडवी नदी के उत्तरी तट पर बसा हुआ है। राज्य की प्रशासनिक राजधानी पणजी नदी के दूसरे तट पर स्थित है। पोरवोरिम को पणजी का उपनगर माना जाता है, और यह मुम्बई-गोआ महामार्ग एनएच-17 पर स्थित होने के कारण एक उच्चवर्गीय आवासीय केन्द्र माना जाता है। पोरवोरिम, गोवा की राजधानी पणजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आधिकारिक रूप से यह एक गाँव है, लेकिन जिस प्रकार की सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं वह किसी कस्बे या छोटे नगर से कम नहीं हैं। पोरवोरिम सड़कों द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। यहाँ बहुत तेज़ी से आधारभूत-संरचनाओं का विकास हो रहा है जैसे अस्पताल, विद्यालय, होटल और महामार्ग इत्यादि।[1][2]
पोरवोरिम मूल रूप से एक ग्रामीण बाज़ार था जो पणजी-मापूसा महामार्ग और सोकोरो-सांगोल्दा सड़कों के कटाव पर स्थित था।
मांडवी नदी के एक किनारे पर स्थित, पोरवोरिम एक हरियाली से युक्त क्षेत्र है। मांडवी सेतु से राजधानी पणजी का विहंगम दृश्य दिखलाई देता है। पोरवोरिम में बहुत से शैक्षणिक संस्थान हैं जैसे विद्या प्रोभोधिनी शैक्षणिक समाज जिसके पूर्व-प्रार्थमिक, प्राथमिक, उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विभाग हैं।
पोरवोरिम में बहुत से आवासीय परिसर स्थित हैं जैसे:
पोरवोरिम में बहुत से शैक्षणिक और अन्य सरकारी संस्थान स्थित हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-
पोरवोरिम के कुछ रेस्तरांओं के नाम इस प्रकार हैं[3]